Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

पैकोलिया मे युवक ने लागई फांसी, पारिवारिक कलह को कारण बता रहे लोग

पैकोलिया मे युवक ने लागई फांसी,
पारिवारिक कलह को कारण बता रहे लोग

बस्ती, 17 जुलाई।
पैकोलिया थाना क्षेत्र के मजगवां गांव में शुक्रवार को एक 22 वर्षीय सोनू गौतम पुत्र फौजदार ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया। युवक का शव घर के अंदर दुपट्टे से लटका हुआ मिला। परिजनों को इस घटना की जानकारी शुक्रवार दोपहर 12 बजे हुई। इसके बाद परिवार मे अचानक मातम छा गया और लोग रोने चिल्लाने लगे।


स्थानीय लोगों के मुताबिक ढाई महीने पहले ही सोनू की शादी हुई थी। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पारिवारिक कलह के चलते युवक ने आत्मघाती फैसला लिया, हालांकि पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है। घटना की सूचना मिलते ही पैकोलिया पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेज दिया और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाया। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad