Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लक्ष्मण निषाद के परिजनों से मिलने पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

लक्ष्मण निषाद के परिजनों से
मिलने पहुंचा कांग्रेस का प्रतिनिधिमंडल

बस्ती, 05 जुलाई।
लालगंज थानाक्षेत्र के मेहनौना गांव में भूमि विवाद के चलते हुई लक्ष्मण निषाद की हत्या के मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली पर उठे गंभीर सवालों के बाद प्रथम दृष्टया घोर लापरवाही बरतने और समय पर उचित कदम न उठाने के आरोप में चौकी प्रभारी रखौना सब-इंस्पेक्टर बृजमोहन सिंह व आरक्षी बीट पुलिस अधिकारी अमरजीत यादव के निलम्बन के बावजूद आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा है। 


रविवार को कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमण्डल ने फरेन्दा विधानसभा से विधायक वीरेन्द्र चौधरी, आलोक प्रसाद प्रदेश उपाध्यक्ष, देवेन्द्र निषाद, कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बृजेश आर्य आदि ने पीडित परिवार से मिलकर शोकाकुल परिजनों को सांत्वना देते हुए न्याय दिलाने का भरोसा दिया। कहा कि इस कठिन समय में पूरा समाज पीड़ित परिवार के साथ खड़ा है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि यदि स्थानीय पुलिस ने  शिकायतों को गंभीरता से लिया होता और समय रहते एहतियाती कदम उठाए होते, तो इस जघन्य हत्याकांड को टाला जा सकता था। 


दुर्भाग्य से समूचे उत्तर प्रदेश के अनेक जनपदों में गरीबों, मजलूमों, अल्पसंख्यकों पर कहर ढाया जा रहा है। उनकी कोई सुनवाई नहीं हो रही है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी और पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बृजेश आर्य ने प्रतिनिधिमण्डल को घटनाक्रम के सम्बन्ध में विस्तार से जानकारी दिया। कहा कि यदि प्रशासन सक्रिय होता तो लक्ष्मण निषाद को बचाया जा सकता था। अब हत्या हो जाने के बाद पुलिस उस पर लीपापोती कर रही है और सत्तारूढ भाजपा के लोग चुप्पी साधे हुये हैं। 


मेहनौना गांव में लक्ष्मण निषाद के घर पहुंचकर ढांढस बधाने वालों में मुख्य रूप से अनिल भारती, कौशल त्रिपाठी, ज्ञानेन्द्र पाण्डेय, लबोनी सिंह, डा. आलोक वर्मा, राजबहादुर निषाद, डा. शीला शर्मा, डा. वाहिद अली सिद्दीकी, मोहम्मद रफीक खान, कर्नल ए.के. सिंह, अलीम अख्तर, अमर बहादुर शुक्ला, गंगा मिश्र, सर्वेश शुक्ला, शोभित चौधरी, पंकज राव, राम पुराण चौधरी, मनीष दुबे, संजय कुमार, मुकेश, महेश कुमार, संजय चौधरी, पप्पू चौधरी, रमेश चौधरी, अमरेश पटेल, अमित चौरसिया, सुनील कुमार, शौकत अली ‘नन्हू’ शिवविभूति मिश्र, नीलम विश्वकर्मा, अवधेश सिंह, मंजू पाण्डेय, अनूप पाठक, राम सिंह के साथ ही कांग्रेस कें अनेक पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad