Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मनीष चौरसिया के परिजनों को सपा विधायक ने दी आर्थिक मदद

मनीष चौरसिया के परिजनों को सपा विधायक ने दी आर्थिक मदद
बस्ती, 05 जुलाई।
कलवारी थाना क्षेत्र के बैजलपुर में युवक मनीष चौरसिया की कथित पुलिसिया पिटाई से मौत मामले को लेकर रविवार को समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधि मण्डल सपा जिलाध्यक्ष और बस्ती सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में बैजलपुर पहुंचा और पीड़ित परिवार से मिलकर न्याय दिलाने का ढाढंस बधाया। 


सपा नेताओं ने दुःखी परिवार को 50 हजार रूपये का आर्थिक सहयोग किया। सदर विधायक महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि यदि पुलिस ने विवेक का परिचय दिया होता तो मनीष चौरसिया जिन्दा होता। कहा कि भाजपा की सरकार में पुलिस निरंकुश होती जा रही है और थाने पर गरीबों की सुनवाई नहीं हो रही है। उन्होने कहा कि प्रशासन मनीष चौरसिया की कथित पुलिसिया पिटाई से मौत मामले की उच्च स्तरीय जांच कराये और दोषियों को कड़ा दण्ड दिलाया जाय। मनीष चौरसिया के परिजनों ने प्रतिनिधि मण्डल को बताया कि डॉयल 112 पुलिस के मारने से मनीष घायल हो गया। 


घायल होने के बाद पुलिस तुरन्त फरार हो गई। वे लोग एम्बुलेंस बुलाकर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र कलवारी ले गये जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। जिला अस्पताल से कैली अस्पताल के लिए रेफर किया गया। जहां इलाज के दौरान मनीष चौरसिया की मौत हो गई। सपा के प्रतिनिधि मण्डल में विधायक राजेन्द्र चौधरी, कवीन्द्र चौधरी ‘अतुल’, जिला महासचिव मो स्वालेह, महादेवा विधानसभाध्यक्ष राजेन्द्र चौधरी,जिला उपाध्यक्ष राघवेन्द्र सिंह, प्रबुद्ध प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष श्याम नारायण शुक्ल कक्कू, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष राजेन्द्र चौरसिया पूर्व प्रधान महेंद्र यादव, सुभाष यादव एवं अन्य वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता, पदाधिकारी शामिल रहे। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad