Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जंतर मंतर पर कहीं मां तो कहीं तेज तर्राक नेता के रूप मे दिखीं सांसद डिम्पल यादव

जंतर मंतर पर कहीं मां तो कहीं
तेज तर्राक नेता के रूप मे दिखीं सांसद डिम्पल यादव

नेशनल डेस्कः
सपा सांसद डिम्पल याद की सादगी और सलीके से बात रखने का तरीका हर किसी को मुरीद बना लेता है। सोमवार को दिल्ली के जंतर मंतर पर डिम्पल की पर्सनालिटी का एक हिस्सा पूरे देश को देखने को मिला। चोटिल छात्रों की मदद मे डिम्पल कभी मां तो कभी एक मंजी हुई सामाजिक कार्यकर्ता के किरदार मे नजर आईं।


डिम्पल यादव की कई तस्वीरें वायरल हैं जिन्हे देखकर हर कोई डिम्पल के व्यक्तित्व का कायल हो रहा है। वे चोटिल छात्रों को मां की तरह दुलारती, सहलाती नजर आईं। नीट और पेपर लीक के मुद्दों को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर ’कॉक्रेच जनता पार्टी’ के संसद मार्च के दौरान यह घटना घटी। 


समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव छात्रों के प्रदर्शन का समर्थन करने पहुंची थीं। इस दौरान डिंपल यादव और अन्य सपा सांसदों की दिल्ली पुलिस से तीखी झड़प हुई। उन्हें आगे बढ़ने से रोकने के लिए पुलिस ने बैरिकेडिंग की थी, जिसे पार करने के चक्कर में डिंपल यादव बैरिकेड्स पर चढ़ने लगीं और पुलिस से भिड़ गईं। 


इस हंगामे के बीच बैरिकेडिंग पर चढ़ने के प्रयास में उनकी कलाई में चोट भी आ गई। विवाद बढ़ने पर दिल्ली पुलिस ने उन्हें और अन्य सपा नेताओं को कुछ देर के लिए हिरासत में भी ले लिया था। इस दौरान उन्होंने पुलिस द्वारा छात्रों पर किए गए लाठीचार्ज का कड़ा विरोध किया। डिंपल यादव की अगुवाई में समाजवादी पार्टी के सांसदों ने सड़कों पर मार्च किया। उन्होंने परीक्षाओं के खराब मैनेजमेंट को लेकर नारे लगाए और सरकार पर असंवेदनशील और लापरवाह होने के आरोप लगाए। नीट पेपर लीक के खिलाफ सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगचुक 20 दिनों तक भूख हड़ताल पर बैठे थे, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक हटा दिया। उनके साथ कई छात्रों ने भी संकल्प लिया था और वे अभी भी भूख हड़ताल पर हैं। 


वे पेपर लीक मामले में बड़े अधिकारियों और शिक्षा मंत्री से जवाबदेही की मांग कर रहे हैं। सपा सांसद डिंपल यादव ने कहा कि आज हालात ऐसे हैं कि युवा अपनी चिंताएं बताना चाहते हैं, लेकिन सरकार सुनने या बातचीत करने से इनकार कर रही है। लोगों के अनशन पर होने के बावजूद, सरकार इतनी कठोर और असंवेदनशील है कि वह किसी और की बात सुनने को तैयार नहीं। भ्रष्ट सरकार की वजह से देश के युवाओं और छात्रों को परेशानी झेलनी पड़ रही है और वे मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं। सपा सांसद राजीव राय ने कहा कि सरकार परीक्षा के पेपर से लेकर मंदिर के फंड तक सब कुछ चुरा रही है, इसलिए इसे सत्ता से हटाना जरूरी है।



Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad