बस्ती पुलिस ने पकड़ा फर्जी ओएसडी, आदी था प्रोटोकाल का
बस्ती, 27 अगस्त। कोतवाली व यातायात पुलिस की संयुक्त टीम ने उत्तर प्रदेश शासन का फर्जी लोगो एवं लाल-नीली बत्ती लगाकर फर्जी ओएसडी बनकर वीआईपी प्रोटोकॉल लेने वाले शातिर जालसाज को गिरफ्तार किया है। उसके पास से सफेद रंग की इनोवा गाड़ी, 02 अदद वॉकी-टॉकी, 5 फर्जी विजिटिंग कार्ड, 2700 रूपये नगद, व 4 एटीएम कार्ड बरामद किया।
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बृजानन्द सिंह व प्रभारी निरीक्षक यातायात कुलदीप त्रिपाठी टीम के साथ बुधवार को बड़ेबन पुल के नीचे संदिग्ध वाहनों इौर व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान एक उत्तर प्रदेश सरकार लिखी संदिग्ध सफेद रंग की लाल नीली बत्ती लगी इनोवा कार नं0 यूपी 32 एचडब्लू 2225, को रोका गया। कार में पीछे बैठे व्यक्ति (मोहसिन खान) ने स्वयं को ओएसडी उत्तर प्रदेश सरकार, सचिवालय लखनऊ बताते हुए पुलिस पर रौब जमाने का प्रयास किया तथा अपना विजिटिंग कार्ड दिखाया।
संदिग्ध प्रतीत होने पर पुलिस ने मोहसिन खान और उनकी इनोवा कार को हिरासत मे ले लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने धारा 204, 318(4), 319(2), 336(3), 338, 340(2), 347(2) बीएनएस व 66 डी आईटी एक्ट पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। गिरफ्तार अभियुक्त बस्ती शहर के चइयाबारी हाल पता दारुलशफा, हजरतगंज, लखनऊ का रहने वाला है।
अभियुक्त ने पूछताछ मे बताया
अभियुक्त ने पूछताछ मे बताया कि वह काफी समय से कूटरचित दस्तावेज तैयार कर फर्जी ओएसडी बनकर घूम रहा था। वह अपनी गाड़ी पर फर्जी उत्तर प्रदेश शासन का लोगो व लाल-नीली बत्ती लगाकर विभिन्न जनपदों व राज्यों में जाता था, जहाँ पुलिस व टोल प्लाजा पर अपना फर्जी कार्ड दिखाकर वीआईपी प्रोटोकॉल लेता था, टोल माफ करा लेता था, सचिवालय व सरकारी दफ्तरों में आसानी से प्रवेश पा लेता था तथा आम जनता को अधिकारियों से काम कराने के नाम पर ठगता था। अभियुक्त के साथ मौजूद चालक राजेश यादव पुत्र सोहन यादव निवासी लखनऊ को 15,000 रुपये प्रतिमाह पर रखा गया था। उसे विवेचना में सहयोग देने का भरोसा दिलाने पर कार्यवाही पूर्ण कर हिदायत देकर छोड़ दिया।












Post a Comment
0 Comments