Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बरेली मे मेयर ने रक्षाबंधन पर जुटाई महिलाओं की भारी भीड़, भगदड़ मे महिला की मौत

बरेली मे मेयर ने रक्षाबंधन पर
जुटाई महिलाओं की भारी भीड़, भगदड़ मे महिला की मौत

यूपी डेस्कः
साल 2027 मे विधानसभा चुनाव होने हैं। मतदाताओं को लुभाने और इमोशनल ब्लैकमेलिंग का सिलसिला शुरू हो चुका है। कोई साड़ी, सिलाई मशीन तो कोई रक्षाबंध जैसे त्योहारों पर लिफाफा देकर अपना वोट पक्का करना चाहता है। इसके लिये भारी भीड़ जुटाई जा रही है। छिटपुट घटनायें भी हो रही हैं। प्रशासन लगातार इसकी अनदेखी कर रहा है।


यही भीड़ दूसरे दलों के लोग जुटायें तो पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी चाबुक लेकर पहुंच जाते हैं। ताजा मामला बरेली का है। यहां क्लब ग्राउंड में मेयर उमेश गौतम ने रक्षाबंधन पर एक कार्यक्रम आयोजित किया। इसमे शामिल होंने के लिये पास भी जारी किया गया। इसमे 20 हजार महिलाओं की भारी भीड़ पहुंच गई। न सुरक्षा के इंतजाम, न कार्यक्रम की अनुमति और न पुलिस की तैनाती। 


भारी भीड़ के कारण अफरातफरी हुई और भगदड़ मच गई। भीषण गर्मी के चलते धक्का-मुक्की हुई, जिससे कई महिलाएं बेहोश हो गईं और एक मधु नाम की महिला की मौत हो गई। मधु बरेली के एक इलाके के बीजेपी मंडल अध्यक्ष की मामी थी। उसकी मां भी इस भीड़ में दब गई. उनको किसी तरह बचा लिया गया। डॉ गौतम 2 बार से शहर के मेयर है। उनका अगला मिशन 2027 का विधानसभा चुनाव है। अभी से लगता है कि वे धनबल से चुनाव को प्रभावित करना चाहते हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad