Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

राजस्थान मे शहीद हुआ बस्ती का अग्निवीर जवान, इलाके मे मातम

राजस्थान मे शहीद हुआ बस्ती का अग्निवीर जवान, इलाके मे मातम
बस्ती, 06 जुलाई।
राजस्थान के बीकानेर आर्मी कैंप में आतंकी हमले मे बस्ती का अग्निवीर जवान वीरगति को प्राप्त हो गया। मुंडेरवा नगर पंचायत अंतर्गत उमरी अहरा गांव निवासी 22 वर्षीय अग्निवीर नरेंद्र कुमार यादव पत्र रामरक्षा यादव के वीरगति को प्राप्त होने की सूचना से पूरा इलाका गमगीन है। परिजनों के अनुसार शनिवार को ड्यूटी के दौरान हुई घटना के बाद रात करीब 8 बजे छोटे भाई के मोबाइल पर शहादत की सूचना मिली। 


खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया और पूरे गांव में मातम छा गया। नरेन्द्र वर्ष 2024 में अग्निवीर योजना के तहत भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। बीकानेर में उनकी पहली तैनाती हुई थी। जवान का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव उमरी अहरा पहुंचेगा, जहां पूरे राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad