Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शौचालय मे मिला कुशीनगर मे प्रधान की पत्नी का जला हुआ शव

शौचालय मे मिला कुशीनगर मे प्रधान की पत्नी का जला हुआ शव 
यूपी डेस्कः
कुशीनगर जिले में तरयासुजान थाना क्षेत्र के बेदुपार मुस्तकील गांव के प्रधान की पत्नी का जला हुआ शव शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में घर के शौचालय से बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान ग्राम प्रधान अवनीश कुशवाहा की पत्नी मंजू देवी (40) के रूप में हुई है। 


शनिवार सुबह करीब 10 बजे ग्राम प्रधान के घर से धुआं उठता देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे, जहां शौचालय में मंजू देवी का अधजला शव मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने बताया कि परिजनों ने प्रारंभिक तौर पर दावा किया कि मंजू देवी ने स्वयं को आग लगाकर जान दे दी, लेकिन वे इसके पीछे का कारण नहीं बता सके। 


वहीं मृतका के भाई राजन ने तरयासुजान थाने में तहरीर देकर घटना पर संदेह जताया और मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। तरयासुजान थाने के प्रभारी निरीक्षक (एसएचओ) नितिन रघुनाथ श्रीवास्तव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत होता है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है और मृत्यु का कारण स्पष्ट होने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। 


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad