Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

इनवर्टर का प्लग साफ करते करंट की चपेट मे आया युवक, मौत



इनवर्टर का प्लग साफ करते करंट की चपेट मे आया युवक, मौत
बस्ती, 26 जुलाई।
कुसौरा बाजार निवासी मोहम्मद साहिल (25) पुत्र मोहम्मद इस्लाम की शनिवार सुबह करंट लगने से मौत हो गई। वह घर में सुबह 8.30 बजे इनवर्टर का प्लग साफ कर रहा था, तभी वह बिजली की चपेट में आ गया। परिजन उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर ले गए, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि करंट की चपेट में आने से साहिल गंभीर रूप से झुलसकर अचेत हो गया। हादसे के बाद परिवार के सदस्य और आसपास के ग्रामीण तुरंत उसे इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बहादुरपुर लेकर रवाना हुए। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। लोग उन्हे ढाढ़स बंधाने पहुंचे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad