Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे युवाओं के प्रेरणा स्रोत बन रहे मनीष

बस्ती मे युवाओं के प्रेरणा स्रोत बन रहे मनीष
बस्ती, 26 जुलाई।
जनपद के युवाओं को रोजगार से जोड़ने की दिशा में वरिष्ठ समाजसेवी मनीष मिश्रा ने एक महत्वपूर्ण पहल करते हुए सौ युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराया है। उनका अगला लक्ष्य एक हजार युवाओं को रोजगार दिलाना है। उनका कहना है कि युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना ही उनकी प्राथमिकता है।


मनीष मिश्रा ने बताया कि रोजगार की तलाश में युवाओं को दर-दर भटकने की आवश्यकता नहीं होनी चाहिए। इसी सोच के साथ वह लगातार विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों और कंपनियों से संपर्क कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि असम और अरुणाचल प्रदेश की कई स्टील फैक्ट्रियों में उनके विश्वसनीय सहयोगी कार्यरत हैं, जहां बस्ती के करीब एक हजार युवाओं को रोजगार दिलाने की तैयारी की जा रही है। इन युवाओं को उनकी योग्यता के अनुसार 20 हजार से 30 हजार प्रतिमाह तक वेतन मिलने की संभावना है।


उन्होंने कहा कि रोजगार मिलने से न केवल युवाओं का भविष्य सुरक्षित होगा, बल्कि उनके परिवारों की आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। मनीष मिश्रा ने कहा कि उनका सपना बस्ती को “बेस से स्पेस तक” ले जाने का है। उनका विश्वास है कि यदि युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा और मेहनत को सही दिशा मिले तो बस्ती देश के अग्रणी जनपदों में अपनी पहचान बना सकता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए अपने कौशल का विकास करें और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ें। यदि यह पहल सफल होती है तो हजारों परिवारों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी, पलायन में कमी आएगी और जनपद आत्मनिर्भरता व विकास की दिशा में एक नई पहचान स्थापित करेगा।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

NAVYUG MEDICAL CENTRE

 

KRISHNA MISSION HOSPITAL
PATEL SMH HOSPITAL GOTWA
ROTARY CLUB BASTI CENTRAL

 

Dr. D.K. Gupta

Bottom Ad