दरोगा समेत 4
पुलिसकर्मी निलंबित, जंतर मंतर पर लापरवाही को लेकर गिरी गाज
गौतम बुद्धनगर, संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)। हाईटेक शहर नोएडा के पुलिस कर्मचारियों की मनमानी से त्रस्त होकर पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने तीन दारोगा समेत 4 कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। बताया जा रहा है कि ये पुलिसकर्मी अवैध वसूली में व्यस्त रहते थे तथा ड्यूटी का पालन मनमानी तरीके से करते थे।
इसके अलावा ये पुलिसकर्मी अपने उच्च अधिकारियों के आदेशों का भी पालन ठीक से नहीं करते थे। पुलिस आयुक्त के इस कदम की सराहना एक तरफ जहां आम नागरिक कर रहे हैं वहीं दूसरी ओर पुलिस विभाग के कर्मचारी डरें हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार नोएडा के पुलिस थाना फेस 3 अंतर्गत गढ़ी चौखंडी पुलिस चौकी पर तैनात तीन उप निरीक्षक तथा एक हेड कांस्टेबलों को एक साथ निलंबित किया गया है। पुलिस विभाग के सूत्रों का कहना है कि गढ़ी चौखंडी पुलिस चौकी के पुलिस कर्मचारियों की शिकायतें आये दिन उच्च अधिकारियों तक आती रहती थी।
इनमें अवैध वसूली तथा कर्तव्य पालन में लापरवाही की शिकायतें मुख्य रूप से शामिल थी। सूत्र बताते हैं कि हद तो तब हो गई जब जब पुलिस अधिकारियों को यह सूचना मिली कि नई दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे सीजेपी (कॉकरोच जनता पार्टी) के कार्यक्रम में नोएडा के किसान नेता सुखबीर खलीफा भी बीते सोमवार को शामिल होने वाले हैं। बताया जाता है कि पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों ने गढ़ी चौखंडी पुलिस कर्मचारियों को किसान नेता सुखबीर खलीफा को हाउस अरेस्ट करने का निर्देश जारी कर दिया था।
लेकिन इन पुलिसकर्मियों ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों का पालन नहीं किया। जिसका परिणाम यह हुआ कि किसान नेता सुखबीर खलीफा नई दिल्ली के जंतर मंतर पर चल रहे विरोध आंदोलन में शामिल हो गया और उसने मंच से लोगों को संबोधित भी किया। पुलिस विभाग के सूत्रों के अनुसार इसका वीडियो तुरंत सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया और जब अधिकारियों ने वीडियो में किसान नेता सुखबीर खलीफा को मंच पर उपस्थित होकर भाषण देते हुए देखा तो इन लापरवाह पुलिस कर्मचारियों से पूछताछ की।
सूत्र बताते हैं कि चौकी इंचार्ज ने अपने वरिष्ठ अधिकारियों को गुमराह करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी और अधिकारियों पर ही आरोप लगा दिया कि अधिकारियों ने सुखबीर खलीफा की हाउस अरेस्ट संबंधी कोई स्पष्ट आदेश नहीं जारी किया था। बताया जाता है कि इस घटना से डीसीपी सेंट्रल अत्यधिक नाराज हुए और उन्होंने पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह को सारी घटनाओं से अवगत कराया तथा यह भी बताया कि ये पुलिसकर्मी अपने चौकी के क्षेत्र में आम लोगों से सम्मानजनक तरीके से पेश नहीं आते हैं तथा लोगों को गलत तरीके से डरा धमका कर उनसे वसूली करते हैं।
कहा जाता है कि डीसीपी ने पुलिस आयुक्त को यह भी रिपोर्ट दी की चौकी के पुलिसकर्मी गढ़ी चौखनडी गोल चक्कर मार्केट तथा पुश्ता रोड पर रहने वाले छड़ सीमेंट कै दुकानदारों एवं कबाड़ियों का उत्पीड़न करती है और हर महीने भारी वसूली करती है। सूत्रों के अनुसार पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए गुरुवार को चौकी इंचार्ज रोहित कुमार उप निरीक्षक अनिल व कुमार गौरव तथा हेड कांस्टेबल सुनील यादव को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कहा जाता है कि तेज़ तर्रार आईं पी एस पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह की इस कार्रवाई से जहां लापरवाह एवं भ्रष्ट पुलिसकर्मियों में दहशत का माहौल है वहीं गढ़ी चौखंडी तथा पुश्ता रोड के आसपास के रहने वाले नागरिकों एवं दुकानदारों ने राहत की सांस ली है और पुलिस आयुक्त के इस कार्रवाई की प्रशंसा की है।












Post a Comment
0 Comments