झांसी मे खाकी दागदार, तीन गिरफ्तार
यूपी डेस्कः यूपी मे मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने गुण्डे बदमाशों को जेल भेजवा दिया, लेकिन यूपी पुलिस ने काफी हद तक ये जिम्मेदारी खुद ही संभाल लिया है। आये दिन पुलिसकर्मियों द्वारा लूट, रेप, मारपीट, रिश्वत लेने के मामले सामने आते हैं। ताजा मामला झांसी का है। यहां ड्राई फ्रूट कारोबारी के मुंशी से हुए हुए रू. 24.90 लाख के लूटकांड का खुलासा हो गया है।
पुलिस ने जालौन पुलिस लाइन के दो सिपाहियों सहित 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर रू. 24.50 लाख बरामद कर लिए हैं, जबकि तीन सिपाही समेत चार अन्य फरार हैं। झांसी से आई पुलिस की टीम ने जालौन पुलिस लाइन में तैनात तीन सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया। उनके विरुद्ध झांसी में सूरत के ड्राई फ्रूट कारोबारी के मुंशी से 24.90 लाख रुपये की लूट का मुकदमा दर्ज है। तीनों सिपाही पुलिस लाइन में ही ड्यूटी पर तैनात थे और छुट्टी लेकर लूट की घटना को अंजाम दिया। पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह ने बताया कि तीनों को निलंबित कर दिया गया है।
साथ ही विभागीय कार्रवाई के लिए भी संस्तुति कर दी गई है। तीनों सिपाही 2023 में पीएसी से जिले में आए थे और तभी से लाइन में तैनात हैं। पुलिस के अनुसार, गुजरात के सूरत निवासी ड्राई फ्रूट कारोबारी जितेंद्र पटेल उप्र के साथ मध्य प्रदेश के विभिन्न जिलों में कारोबार करते हैं। झांसी के आसपास का काम उनके मुंशी किशन पांचाल देखते हैं। गुरुवार की शाम किशन पांचाल अपने सहयोगी किशन कुमार के साथ विभिन्न व्यापारियों से वसूली कर करीब 24.90 लाख रुपये लेकर स्कूटी से अपने घर जा रहा था।
रास्ते में मिनर्वा चौराहे के पास सुरेश होटल के सामने काले रंग की क्रेटा कार में सवार पांच लोगों ने उनकी स्कूटी रोकी और दोनों को जबरन कार में बैठा लिया। करीब डेढ़ घंटे घुमाने के बाद कानपुर बाईपास के पास पहुंचे और 24.90 लाख रुपये से भरा बैग छीनकर दोनों को बाहर उतार दिया और भाग गए। मुंशी किशन ने बाद में कारोबारी जितेंद्र पटेल को बताया कि उसके साथ तीन पुलिस कर्मियों समेत पांच लोगों ने लूट की घटना को अंजाम दिया है। इसके बाद सदर कोतवाली झांसी में लूट का मुकदमा अज्ञात में दर्ज कराया। झांसी सीओ सिटी रामवीर सिंह ने घटनास्थल पर पहुंचकर सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो क्रेटा कार के फुटेज मिले, जिसके आधार पर पुलिस ने कार्रवाई की थी। जालौन पुलिस आरोपियों को अपने साथ ले गई।









Post a Comment
0 Comments