गुमशुदा मोाबइलें वापस मिलीं मो यूजर्स बोले ‘‘थैक्यू बस्ती पुलिस’’
बस्ती, 24 जुलाई। सर्विलांस सेल ने अलग-अलग कम्पनियों के गुमशुदा 165 मोबाइलों को बरामद करने की सफलता हासिल की है। पुलिस अधीक्षक ने आज इन मोबाइलों को यूजर्स को सुपुर्द किया। इनकी अनुमानित कीमत लगभग पैतीस लाख रूपये बताई गई है। गुमशुदा मोबाइलें पाने के बाद यूजर्स के चेहरों पर मुस्कराहट थी, सभी बस्ती पुलिस को थैक्यू कहा।
पुलिस अधीक्षक डॉ0 यशवीर सिंह ने बताया कि इन मोबाइलों को बरामद करने मे हेतु प्रभारी सर्विलांस सेल शेषनाथ यादव, हेड कान्स्टेबल देवेश यादव, हेड कान्स्टेबल सतेन्द्र सिंह, कान्स्टेबल दीपक कुमार, कान्स्टेबल विक्रम सिंह, कान्स्टेबल संतोष कुमार यादव, कान्स्टेबल अंगद यादव का योगदान रहा। इन मोबाइलों के गुम होने की शिकायत सीईआर पोर्टल पर दर्ज थी। रामप्रकाश, आदित्य वर्मा, शानू, शिवा गुप्ता, लक्ष्मीकान्त, शिखर शर्मा, शिवकुमार, सर्वेश कुमार शुक्ला, अंकुर मिश्रा, प्रिया पत्नी सहित 165 यूजर्स को उनकी मोबाइलें सुपुर्द की गई।





Post a Comment
0 Comments