Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

रूधौली मे 06 जुआरी गिरफ्तार

रूधौली मे 06 जुआरी गिरफ्तार
बस्ती, 29 अगस्त।
रूधौली थाने की पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर ताश के पत्तों से जुआ खेलते हुए 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर उनके पास से कुल 16,130 रू. नगद व ताश के पत्ते बरामद किया है। प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दुबे के नेतृत्व में कार्य कर रही टीम ने गुरूवार को सार्वजनिक स्थान (ग्राम गिधार, भानपुर रोड नहर के पास, थाना रूधौली, जनपद बस्ती) पर हार-जीत की बाजी लगाकर जुआ खेलते हुए 06 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। 


गिरफ्तार अभियुक्तों मे रज्जब अली (उम्र 26 वर्ष) पुत्र बरकत अली, निवासी ग्राम अरदा, बलिराम (उम्र 48 वर्ष) पुत्र स्व. दानवीर, निवासी ग्राम गिधार, चन्द्रराम (उम्र 48 वर्ष) पुत्र मोतीलाल, निवासी ग्राम मधवापुर, विकास पाल (उम्र 19 वर्ष) पुत्र राजकुमार, निवासी ग्राम अरदा, अजय कुमार (उम्र 40 वर्ष) पुत्र शिवसम्पत्ती चौधरी, निवासी ग्राम गिधार तथा उदयभान (उम्र 36 वर्ष) पुत्र रामपदारथ, निवासी ग्राम अरदा, थाना रुधौली शामिल हैं। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad