अब 600 रू. मानदेय पायेंगे पीआरडी जवान
गोरखपुर, उ.प्र.। योगी सरकार ने प्रांतीय रक्षक दल जवानों के मानदेय में वृद्धि का निर्णय लिया है। सीएम आदित्यनाथ ने योगिराज बाबा गंभीरनाथ प्रेक्षागृह में आयोजित पीआरडी स्वयंसेवकों के सम्मेलन में दैनिक ड्यूटी भत्ता बढ़ाने की घोषणा की। अब पीआरडी जवानों को दैनिक ड्यूटी भत्ता 600 रुपये मिलेगा। अब तक यह भत्ता 500 रुपये प्रति दिन था।
सीएम योगी ने इसके साथ ही पीआरडी जवानों और उनके परिवारों को प्रतिवर्ष पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की सुविधा देने वाली मुख्यमंत्री पीआरडी कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किया। योगी आदित्यनाथ सरकार ने चौथी बार पीआरडी स्वयंसेवकों के भत्ते में वृद्धि की है। इससे पहले वर्ष 2019 में योगी सरकार ने पीआरडी जवानों का भत्ता 500 रुपये प्रतिदिन किया था। कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने पीआरडी स्वयंसेवकों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा कार्ड भी वितरित किए।
इसके अलावा रिमोट का बटन दबाकर लखनऊ में करीब 23 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले बहुमंजिला पीआरडी बैरक का शिलान्यास किया। सीएम योगी ने कहा कि वर्ष 2019 तक पीआरडी स्वयंसेवकों को हर रोज 250 रुपये ड्यूटी भत्ता मिलता था। हमारी सरकार ने 2019 में इसे बढ़ाकर 375 रुपये किया। वर्ष 2022 में भत्ता बढ़ाकर 395 रुपये और 2025 में 500 रुपये प्रतिदिन किया गया। अब इसे बढ़ाकर 600 रुपये प्रतिदिन किया जा रहा है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मौके पर कहा कि पीआरडी जवानों का ड्यूटी भत्ता आठ साल में 250 रुपये से बढ़कर 600 रुपये होने जा रहा है। उन्होंने इसे पिछले 75 वर्षों की तुलना में उल्लेखनीय वृद्धि करार दिया।












Post a Comment
0 Comments