आप की बैठक मे बूथों को मजबूत करने की बनी रणनीति
बस्ती, 19 अगस्त। आम आदमी पार्टी बौद्ध प्रान्त की समीक्षा बैठक रोडवेज के निकट स्थित एक मैरेज हाल में बुधवार को जिलाध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। 9 जनपदों के पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। समीक्षा बैठक में संगठन द्वारा बूथ स्तर पर किये जा रहे कार्य, जनहित के सवालों को लेकर किये गये आन्दोलन, मुद्दों पर चर्चा के साथ ही आगामी विधानसभा चुनावों को लेकर गहन मंन्थन हुआ।
मुख्य अतिथि बौद्ध प्रान्त के प्रान्तीय अध्यक्ष ई. काजी इमरान लतीफ ने कहा कि आम आदमी पार्टी जनहित के सवालों को लेकर निरन्र संघर्ष कर रही है। पेपर लीक, बिजली संकट, स्कूलों में दुर्व्यवस्था, श्रीराम मंदिर में चंदा घोटाला सहित अनेक मुद्दों को लेकर पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने स्वयं कई सवाल खड़े किये। आम आदमी पार्टी की सरकार में मंत्री रहे सत्येंद्र जैन को गिरफ्तार किये जाने को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुये ई. काजी इमरान लतीफ ने कहा कि सरकार पूरी तरह से तानाशाही पर उतर आयी है। कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में पार्टी पूरी मजबूती से उतरेगी।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कुलदीप जायसवाल, बस्ती जिलाध्यक्ष डा. राम सुभाष वर्मा, प्रान्तीय सचिव अनुज कुमार पाठक, पतिराम आजाद, प्रान्तीय महासचिव रजत चौरसिया, श्रावस्ती प्रभारी अरूण कुमार सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष हरेन्द्र यादव आदि ने जनहित के सवालों को लेकर संघर्ष तेज करने और बूथ स्तर पर संगठन के मजबूती पर जोर दिया। वक्ताओं ने कहा कि पार्टी मजबूत संगठन के आधार पर यूपी चुनाव में उतरेगी। समीक्षा बैठक में प्रेमचन्द्र गुप्ता, राम सजन सूर्यवंशी, संजय कुमार, उमेश कुमार शर्मा, निरंकार सिंह, अरविन्द जायसवाल, अनुज प्रताप सिंह, मनीराम, अजय कुमार मिश्र, फिरोज हैदर, दुर्रविजय यादव के साथ ही आम आदमी पार्टी बौद्ध प्रान्त के 9 जनपदों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता शामिल रहे।

.jpg)











Post a Comment
0 Comments