Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

ताइक्वांडो का 61 वां कलर बेल्ट टेस्ट का आयोजन सम्पन्न

ताइक्वांडो का 61 वां कलर बेल्ट टेस्ट का आयोजन सम्पन्न
बस्ती, 13 अगस्त।
ताइक्वांडो अकादमी के तत्वाधान में ताइक्वांडो का 61 वां कलर बेल्ट टेस्ट का आयोजन श्री राम हॉस्पिटल के प्रांगण में संपन्न हुआ। इस टेस्ट में लगभग 20 बच्चों ने हिस्सा लिया, जिसमें बच्चों ने अपने अपने बेल्ट में फॉर्म ताजिक, अटैक डिफेंस, हैड ब्लॉक, फाइट आदि का बेहतरीन प्रदर्शन किया। 


सफल बच्चों में व्हाइट बेल्ट प्रजीता श्रीवास्तव प्रथम, शीतल कुमारी व सान्वी त्रिपाठी द्वितीय, जबकि आहुति शुक्ला, विवांशी सचान, शान्विका गुप्ता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि प्रज्ञा पांडे, नववीर चौधरी, अवनी त्रिपाठी, अभ्युदय श्रीवास्तव, सूर्यांश चौधरी, अवान हबीब, सलोनी व सर्वज्ञ शर्मा आदि सफल रहे। वही ग्रीन बेल्ट में अन्विता मौर्य प्रथम, उदिता मौर्य द्वितीय एवं रुद्रांश पटवा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 


ग्रीन वन बेल्ट मे वंश मोदनवाल प्रथम व तन्मय कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। जबकि ब्लू बेल्ट में अवनी अग्रवाल ने प्रथम तथा कृषिव त्रिपाठी द्वितीय स्थान पर रहे, वही ब्लू वन बेल्ट में अनुष्का नाथ ने प्रथम स्थान प्राप्त कर बाजी मारी। इस अवसर पर बस्ती के मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती ने बच्चों को मेडल तथा सर्टिफिकेट देकर उनका उत्साह बढ़ाया तथा उन्होंने ताइक्वांडो में आगे बढ़ाने के बच्चों को 5 मूल मंत्र बताए। 


उन्होंने कहा धैर्य, शिष्टाचार, ईमानदारी, आत्म नियंत्रण, अदम्य साहस, इन सबको लेकर अगर हम चलते हैं तो हमारे जीवन सकारात्मक बदलाव आता हैं। अंत में बस्ती ताइक्वांडो प्रशिक्षक ग्रैंडमास्टर विनीत कुमार ने सभी सफल बच्चों को उनके प्रदर्शन के लिए बहुत-बहुत बधाई दिया तथा उन्हें और भी अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया, उन्होंने कहा कि ताइक्वांडो केवल युद्ध कला नहीं अपितु ताइक्वांडो खेल के साथ ही आपको विपरीत परिस्थितियों में शांत रहकर जीतना सिखाता है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

LITTLE FLOWERS

Bottom Ad