BASTI: पहले प्रेमिका फिर प्रेमी ने खत्म कर ली अपनी जीवनलीला
बस्ती, 23 अगस्त। शनिवार शाम करीब पौने सात बजे किशोरी ने अपने घर में जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोग उसे इलाज के लिए सीएचसी कप्तानगंज ले गए। वहां इलाज के दौरान किशोरी की मौत हो गई। उधर, किशोरी के जहर खाने की जानकारी होने पर उसके प्रेमी ने भी अपनी जीवनलीला खत्म कर ली।
कप्तानगंज थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार को कुछ घंटे के अंतराल पर पहले नाबालिग प्रेमिका फिर प्रेमी ने जहर खाकर जान दे दी। घटना से इलाके मे सनसनी फैल गई। घटना के वक्त नाबालिग के माता पिता और बड़ी बहन खेत मे गये थे। पुलिस ने दोनो शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट आने पर अग्रिम विधिक कार्यवाही की जायेगी। पता चला है कि हरैया थाना क्षेत्र के एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी का गांव के ही 18 वर्षीय युवक से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों क्षेत्र के एक ही इंटर कॉलेज में पढ़ते थे।
शनिवार शाम करीब पौने सात बजे किशोरी ने अपने घर में कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। उधर, किशोरी के जहर खाने की जानकारी होने पर उसके प्रेमी ने भी जहरीला पदार्थ खा लिया। घर वाले तत्काल उसे दुबौलिया अस्पताल ले गए। वहां हालत नाजुक देख चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान देर रात प्रेमी की भी मौत हो गई। सूत्रों की मानें तो रात में दोनों की फोन पर बात हो रही थी। इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कुछ कहासुनी हुई और गुस्से में किशोरी ने जहरीला पदार्थ खा लिया। बाद मे प्रेमी ने भी जहर खाकर अपनी जान दे दी।













Post a Comment
0 Comments