Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बारिश मे भी दिखा भारी उत्साह, हरीश द्विवेदी के स्वागत मे उमड़े समर्थक

बारिश मे भी दिखा भारी उत्साह,
हरीश द्विवेदी के स्वागत मे उमड़े समर्थक

बस्ती, 31 अगस्त।
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के प्रथम बस्ती आगमन पर कार्यकर्ताओं, जन प्रतिनिधियों और समर्थकों ने भव्य स्वागत किया। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र के नेतृत्व में पूरी गर्मजोशी के साथ बस्ती के लोगों ने अपने नेता का अभिनंदन किया। हरीश द्विवेदी के बस्ती सीमा ‘घघौवा’ पहुँचते ही ढोल-नगाड़ों, माल्यार्पण, गुलाब की पंखुड़ियों की बारिश एवं आतिशबाजी के साथ कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। उत्साह इस कदर था कि बरसाते मे भी लोगों ने अपने नेता के स्वागत मे कोई कसर नही छोड़ा


इसके पश्चात उनका काफिला पराग ढाबा, विक्रमजोत, छावनी, हर्रैया, महाराजगंज, कप्तानगंज, तिलकपुर शिव मंदिर, गोटवा, रिठिया फुटहिया, मूड घाट, बड़ेवन, साईं मंदिर कटरा ,कंपनी बाग, गांधीनगर, रोडवेज तथा दक्षिण दरवाजा होते हुए आगे बढ़ा। पूरे मार्ग पर जगह-जगह पुष्पवर्षा और आतिशबाजी कर कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय महामंत्री का अभिवादन किया। 


विधायक अजय सिंह, रवि सोनकर, संजय जायसवाल, चंद्रप्रकाश शुक्ला, दयाराम चौधरी, प्रेम सागर तिवारी, यशकान्त सिंह, सुशील सिंह, पवन कसौधन, राजेश पाल चौधरी, गोपेश्वर त्रिपाठी, राना दिनेश प्रताप सिंह, अनिल सिंह,अवधेश सिंह,राज किशोर सिंह, संजय चौधरी,गजेंद्र सिंह, हरीश सिंह, धुव सिंह, अश्विन उपाध्याय ,प्रत्युष विक्रम सिंह, भानु प्रकाश मिश्रा, रोली सिंह, गौरव मणि तिवारी, गिरजेश यादव, जगदीश अग्रहरी, नितेश शर्मा, सहित सैकड़ों अन्य पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओ ने स्वागत किया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad