Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

थानाध्यक्ष को अंतिम विदाई देते हुये भावुक हुये पुलिस अफसर

थानाध्यक्ष को अंतिम विदाई देते हुये भावुक हुये पुलिस अफसर
बस्ती, 31 अगस्त।
वाल्टरगंज थानाध्यक्ष सूर्य प्रकाश सिंह का निधन होने पर पुलिस लाइन में उनके पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। 29 अगस्त को थानाध्यक्ष का शव उनके सरकारी आवास मे पंखे से लटकता मिला था। घटना के दिन थानाध्यक्ष मय हमराही पानी टंकी के पास आये और उन्हे सिविल लाइन चौकी पर जाकर वहीं रुकने की बात कही।


इसके बाद वे अकेले कचहरी के पास स्थित अपने आवास पर आराम करने की बात कर चले गये। शाम को हमराही और थाने के द्वारा बार-बार फोन करने पर काल नहीं उठा। लोग मौके पर पहुचे तो उनके कमरे का दरवाजा अंदर से बंद पाया गया। दरवाजा तोड़ा गया तो देखा कि थानाध्यक्ष वाल्टरगंज सूर्य प्रकाश सिंह पंखे से फंदा लगाकर लटके हुए हैं। वह 1988 मे आरक्षी के पद पर नियुक्त हुए थे, 20216 से उ0नि0 पद पर प्रोन्नत होकर अपनी सेवा दे रहे थे।


पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक व अन्य पुलिस अधिकारियों तथा कर्मचारियों की उपस्थिति में पुलिस लाइन में दिवंगत उ0नि0 के पार्थिव शरीर पर पुष्प चक्र अर्पित कर उन्हे भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। इसके उपरांत शोक धुन के बीच उपस्थित अधिकारियों व जवानों द्वारा ’शोक सलामी’ दी गई तथा वहाँ मौजूद शोक संतप्त परिजनों से मिलकर उन्हें ढाँढस बँधाया गया और सांत्वना दी गई तथा उनके पार्थिव शरीर को कंधा देकर विदा किया गया।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad