भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का प्रथम आगमन आज
बस्ती, 31 अगस्त। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय महामंत्री एवं पूर्व सांसद हरीश द्विवेदी के राष्ट्रीय महामंत्री बनने के बाद पहली बार बस्ती आगमन को लेकर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह है। उनके स्वागत को ऐतिहासिक व यादगार बनाने के लिये कई दिनों से तैयारियां चल रही थीं। भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानन्द मिश्र ने बताया कि हरीश द्विवेदी बस्ती की सीमा घघौवा से दोपहर 12 बजे प्रवेश करेंगे।
इसके बाद उनका काफिला क्रमशः विक्रमजोत, छावनी, हर्रैया, कप्तानगंज, गोटवा, फुटहिया, बड़ेवन, कंपनी बाग, गांधीनगर, रोडवेज व दक्षिण दरवाजा तथा होटल बालाजी प्रकाश होते हुए सुयश होटल के सभागार पहुंचेगा, जहाँ आभार व अभिनंदन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम को ऐतिहासिक तथा भव्य बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, शक्ति केंद्र संयोजक, प्रभारी तथा बूथ स्तर तक के कार्यकर्ताओं ने युद्धस्तर पर तैयारियाँ पूरी कर ली हैं। जिला महामंत्री अमृत कुमार वर्मा, प्रेम प्रकाश चौधरी, सुरेंद्र चौधरी, जिला मीडिया प्रभारी अजय पाल सिंह, नीरज त्रिपाठी, हनुमान प्रसाद भोलू, अश्विनी श्रीवास्तव सहित पार्टी के अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे।













Post a Comment
0 Comments