रूधौली मे महिला का अर्धनग्न शव मिला, शिनाख्त नहीं
बस्ती, 30 अगस्त। रुधौली थाना क्षेत्र मे सरयू नहर में रविवार को एक अज्ञात युवती का अर्धनग्न शव उतराता मिला। शव अर्धनग्न अवस्था में था। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा। जानकारी के अनुसार, महरा देऊरा गांव के उत्तर स्थित सरयू नहर की पुलिया के पास रविवार को ग्रामीणों ने पानी के तेज बहाव में एक युवती का शव बहते हुए देखा।
ग्रामीणों द्वारा सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने महरा देऊरा के पास नहर की पुलिया पर शव को रोकवाकर बाहर निकलवाया। शव काफी फूल गया था। मृतका ने नीले रंग की जींस पैंट पहन रखी थी। उसके दाहिने हाथ में पीले रंग की अंगूठी और रक्षासूत्र तथा गले में पीले रंग की माला थी। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार दूबे ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस मृतका की शिनाख्त कराने मे जुटी है।













Post a Comment
0 Comments