शिक्षक दिवस पर यूपी के बंद स्कूलों पर पहुचेंगे सपा कार्यकर्ता
लखनऊ, उ.प्र.। शिक्षक दिवस पर समजावादी पार्टी के कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के उन स्कूलों को टारगेट करेंगे जिन्हे आदित्यनाथ सरकार ने बंद कर दिया। ऐसे स्कूलों की संख्या 26 हजार है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि सपा कार्यकर्ता इन स्कूलों में कार्यक्रम आयोजित करेंगे। अखिलेश यादव का यह कदम बंद स्कूलों के मुद्दे को जनता के बीच ले जायेगा।
आगामी विधानसभा चुनाव मे प्रचार के दौरान यह मुद्दा प्रमुखता से उठाये जाने की उम्मीद है। अखिलेश ने आरोप लगाया कि साल 2017 से बंद बताए जा रहे इन स्कूलों का सबसे ज्यादा नुकसान पिछड़े, दलित और अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चों को हुआ है। शिक्षक दिवस पर पार्टी कार्यकर्ता प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में इन स्कूलों तक पहुंचेंगे। उनका कहना है कि इन कार्यक्रमों के जरिए शिक्षा व्यवस्था और बंद स्कूलों की स्थिति को लेकर लोगों के बीच बात रखी जाएगी। सरकार ने कई जगह स्कूल तो खोल दिए, लेकिन वहां पर्याप्त शिक्षक और जरूरी सुविधाएं नहीं हैं।
उन्होंने सवाल उठाया कि अगर बच्चों को स्कूल में शिक्षक और पढ़ाई की सुविधा नहीं मिलेगी तो उनके भविष्य की उम्मीद कैसे की जा सकती है। प्रदेश में चल रहे छात्र विरोध प्रदर्शनों का जिक्र करते हुए अखिलेश यादव ने कहा कि नई पीढ़ी गलत चीजों पर चुप रहने के लिए तैयार नहीं है। युवा अपने जीवन और समाज में बदलाव और सुधार चाहते हैं। उन्होंने समाजवादी नेता राम मनोहर लोहिया के विचारों का जिक्र करते हुए कहा कि गलत को गलत कहना जरूरी है। ऐसे में शिक्षक दिवस पर 26 हजार बंद स्कूलों में सपा कार्यकर्ताओं के कार्यक्रम को इसी मुद्दे को जनता के बीच ले जाने की रणनीति से जोड़कर देखा जा रहा है।












Post a Comment
0 Comments