Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

विद्युत चोरों पर हुई कार्यवाही से मचा हड़कम्प

विद्युत चोरों पर हुई कार्यवाही से मचा हड़कम्प
गौतमबुद्ध नगर संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)।
नोएडा में बिजली चोरी का बड़ा खुलासा हुआ है। 10 जगहों पर 42.919 किलोवाट चोरी हुई है जिस सम्बन्ध में एफआईआर दर्ज की गई है। मिली जानकारी के अनुसार नोएडा शहर के सेक्टर 63 जी में बिजली चोरी के खिलाफ अभियान में 10 परिसरों में 42.919 किलोवाट चोरी पकड़ी गई। 


सभी आरोपियों के खिलाफ विद्युत अधिनियम 2003 की धारा 135 के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है। विद्युत विभाग के अनुसार, मुख्य अभियंता, नोएडा क्षेत्र के आदेश पर 27 अगस्त 2026 को पोषक संख्या 06 (फीडर) पर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान में प्रवर्तन दल के साथ विभागीय टीम ने संयुक्त रूप से कई परिसरों की जांच की। चेकिंग के दौरान टीम को कई परिसरों में बिजली के अवैध इस्तेमाल के मामले मिले। 


विद्युत विभाग की कार्रवाई में जिन 10 मामलों में चोरी पकड़ी गई, जो निम्नानुसार है। रामानन्द शर्मा पुत्र खुदीराम शर्मा 2.055 किलोवाट, सतीश पुत्र रामशरण 2.933 किलोवाट, रणवीर सिंह पुत्र राजेन्द्र सिंह 2.717 किलोवाट, सीताराम शर्मा पुत्र राजकिशोर 2.849 किलोवाट, नागेन्द्र पुत्र रामदेव 1.542 किलोवाट, दीपक पोद्दार पुत्र नरेन्द्र पोद्दार 3.399 किलोवाट, रतन सिंह चौहान पुत्र राघवेन्द्र 20.001 किलोवाट, रश्मि चौहान पत्नी जगराम2.103 किलोवाट, अरविन्द शर्मा पुत्र महेश शर्मा 3.193 किलोवाट, मंजू पत्नी मनदीप 2.127 किलोवाट


इनमें रतन सिंह चौहान के मामले में 20.001 किलोवाट की सबसे अधिक विद्युत चोरी पकड़ी गई, जो अभियान में सामने आई कुल चोरी का लगभग आधा हिस्सा है। बिजली विभाग के अधिकारी के अनुसार कनेक्शन, मीटर और विद्युत उपयोग की जांच की जा रही है। विभाग का कहना है कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और जहां भी बिजली का अवैध इस्तेमाल या चोरी सामने आएगी, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। 

 

आने वाले दिनों में भी नोएडा के चोटपुर, बहलोलपुर, गढ़ी चौखनडी गोल चक्कर पुश्ता रोड एवं डूब क्षेत्रों में चेकिंग अभियान चलाए जाने की संभावना है। आरोप है कि डूब क्षेत्रों में आधे से अधिक घरों में चोरी की बिजली जलाई जाती है जिसमें विद्युत विभाग के कर्मचारियों की मिली भगत रहती है। कहा जाता है कि लोग बिजली का कनेक्शन लेकर नियमानुसार बिजली का उपयोग करना चाहते हैं लेकिन विभाग मीटर नहीं लगाता है। मजबूरी में क्षेत्र वासी बिजली चोरी हेतु विवश हैं। नोएडा मे तैनात बिजली विभाग के अधिशासी अभियंता अमित त्रिपाठी ने कहा कि नोएडा में बिजली चोरो के विरुद्ध लगातार अभियान चलाई जा रही है।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad