Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

टीचर्स सेल्फ केयर टीम के जिला संयोजक प्रमोद कुमार ओझा के नेतृत्व में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

टीचर्स सेल्फ केयर टीम के जिला संयोजक
प्रमोद कुमार ओझा के नेतृत्व में शिक्षकों ने सौंपा ज्ञापन

बस्ती, 30 अगस्त।
रविवार को टीचर्स सेल्फ केयर टीम के जिला संयोजक प्रमोद कुमार ओझा के नेतृत्व में शिक्षकों के एक प्रतिनिधि मण्डल ने कैशलेश चिकित्सा, एस.बी.आई. एमओयू आदि के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रति आभार व्यक्त करने के साथ ही शिक्षकों की एक महत्वपूर्ण मांग को लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा को ज्ञापन सौंपा। 


ज्ञापन के माध्यम से मांग किया गया है कि शिक्षक अथवा स्टाफ के किसी निकटतम स्वजन के निधन की स्थिति में अंतिम संस्कार एवं आवश्यक पारिवारिक, धार्मिक संस्कारों के लिए 15 दिवस का विशेष अवकाश प्रदान किए जाने की व्यवस्था की जाए। टीम के प्रवक्ता राजेश कुमार ने बताया कि वर्तमान में 14 आकस्मिक अवकाश में स्वजन के निधन जैसी अत्यंत दुखद एवं आकस्मिक परिस्थितियों में शिक्षक को परिवार के साथ आवश्यक दायित्वों के निर्वहन के लिए पर्याप्त समय नहीं मिल पाता। विशेषकर 13वें दिन होने वाले अंतिम संस्कार एवं अन्य पारिवारिक संस्कारों के कारण शिक्षकों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। 


टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने भाजपा जिलाध्यक्ष विवेकानंद मिश्रा से अनुरोध किया कि वे शिक्षकों की इस मानवीय एवं न्यायसंगत मांग को प्रदेश सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाते हुए सकारात्मक पहल करें, ताकि शिक्षक अपने पारिवारिक दायित्वों का निर्वहन सम्मानपूर्वक कर सकें। विवेकानंद मिश्रा ने शिक्षकों की मांग को गंभीरता से सुना तथा उचित स्तर पर इस विषय को रखने का आश्वासन दिया। ज्ञापन सौंपने वालों में  टीचर्स सेल्फ केयर टीम के जिला सह संयोजक अवधेश कुमार ,रजनीश मिश्र राहुल राव लक्ष्मण लाल विनय पाण्डेय देवेंद्र यादव आदि शिक्षक उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad