Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बस्ती मे मशाल लेकर दफ्तर घेरने चले थे भाजपाई, कांग्रेसियों ने खदेड़ा

बस्ती मे मशाल लेकर दफ्तर घेरने चले थे भाजपाई,
कांग्रेसियों ने खदेड़ा

बस्ती, 17 अगस्त।
सोनियां गांधी पर वंदेमातरम का अपमान करने का आरोप लगाकर भाजपा नेताओं अभिनव उ3पाध्याय एवं भाजयुमो अध्यक्ष अमित गुप्ता ने रविवार को दर्जन भर समर्थकों के साथ मशाल जुलूस निकाला। इनका समूह नारेबाजी करता हुआ निकट स्थित कांग्रेस दफ्तर की ओर बढने लगा। वहां 40 से 50 कांग्रेसी बैठक कर रहे थे। 


जैसे ही इन्हे भनक लगी कि भाजपा नेता कांग्रेस दफ्तर प्रदर्शन करने आ रहे हैं, वे भी जवाब देने को तैयार हो गये। भाजपा नेता पहले से डंडों मे मशाल लगा रखे थे और जवाब देने के लिये कांग्रेसियों ने आनन फानन मे डंडे की व्यवस्था कर ली। दोनो दल एक दूसरे को ताकत का अहसास कराते रहे। लेकिन कांग्रेंस नेताओं ने भाजपाइयों को पार्टी दफ्तर वाली गली मे घुसने नही दिया। दोनो तरफ से पुरजोर कोशिश हुई। पुलिस ने भी सक्रियता दिखाई, वरना कुछ भी हो सकता था। महादेवा के पूर्व विधानसभा प्रत्याशी बृजेश कुमार आर्या ने कहा हम लोग पार्टी कार्यालय पर बैठक कर रहे थे, अचानक पता लगा कि कुछ अराजक तत्व कांग्रेस का दफ्तर घेरने आ रहे हैं। 


एकजुट कांग्रेसियों ने उन्हे पार्टी दफ्तर वाली गली मे घुसने नही दिया। पुलिस ने बीच बचाव न किया होता तो कहानी दूसरी होती। हम अपने नेता का अपमान बर्दाश्त नही कर सकते। जिलाध्यक्ष विश्वनाथ चौधरी ने कहा ये अराजकता की हद थी। सभी दल अपने नेतृत्व के निर्देश पर कार्य कर रहे हैं। लेकिन पार्टी दफ्तर पर आकर इस तरह ललकारना किसी भी दशा मे बर्दाश्त नही होगा। जैसे को तैसा जवाब दिया जायेगा। कुल मिलाकर कहें तो राजनीति से आपसी समझ गायब होती जा रही है। दूसरे दलों की जनसभाओं में पहुंचकर अपने दल के नारे लगाने वाली परंपरा भाजपा ने ही शुरू की थी। अब बड़े पैमाने पर इसके नतीजे आ रहे हैं जो चिंताजनक हैं।



Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad