Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

जनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता मे जीआईसी बस्ती की जीत

जनपदीय फुटबाल प्रतियोगिता मे जीआईसी बस्ती की जीत
बस्ती, 19 अगस्त।
शहीद सत्यवान सिंह स्टेडियम में मंगलवार को जनपद स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। आयोजन की जिम्मेदारी शिव हर्ष उपाध्याय किसान इण्टर कॉलेज, बस्ती को सौंपी गई थी। प्रतियोगिता का शुभारंभ आयोजक विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह ने मां सरस्वती का पूजन एवं माल्यार्पण कर किया। 


प्रतियोगिता में जनपद के विभिन्न माध्यमिक विद्यालयों की पांच टीमों ने अलग-अलग आयु वर्गों में प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के आधार पर अंडर-19 तथा अंडर-17 बालक वर्ग की एक-एक टीम का चयन मंडल स्तरीय प्रतियोगिता के लिए किया गया। उद्घाटन मैच किसान इंटर कॉलेज भानपुर और राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती के बीच खेला गया, जिसमें राजकीय इंटर कॉलेज बस्ती की टीम ने जीत दर्ज की। मैच से पूर्व प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह ने खिलाड़ियों से हाथ मिलाकर उनका परिचय प्राप्त किया तथा उन्हें खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने के लिए प्रेरित किया।

    

प्रतियोगिता जनपदीय क्रीड़ा सचिव अमित कुमार यादव, प्रभाकर ओझा, संतोष कुमार पांडेय, माता प्रसाद त्रिपाठी एवं रमेश चंद्र गुप्ता की देखरेख में संपन्न हुई। जगन्नाथ यादव एवं राजकुमार यादव ने निर्णायक की भूमिका निभाई। बुधवार को इसी स्थान पर मंडल स्तरीय माध्यमिक विद्यालयीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन होगा। समापन अवसर पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार सिंह ने अतिथियों का स्वागत एवं आभार व्यक्त किया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को मेडल एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के शारीरिक शिक्षक चंद्र प्रकाश पांडेय ने किया।

    

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

HOPE
LITTLE FLOWERS
MUNDERWAN

Bottom Ad