Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

15 साल की लड़की को मिलने के बुलाया और हैवानियत कर दी, पुलिस ने दबोचा

15 साल की लड़की को मिलने के
बुलाया और हैवानियत कर दी, पुलिस ने दबोचा

यूपी डेस्कः
मुजफ्फरनगर जिले की पुलिस ने 15 वर्षीय एक लड़की का कथित तौर पर अपहरण कर उससे दुष्कर्म के एक मामले के मुख्य आरोपी समीर नाम के युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि छपार थाना क्षेत्र के एक गांव में बीते शनिवार शाम को हुई इस घटना के सिलसिले में गिरफ्तार आरोपी की पहचान समीर के रूप में हुई है और उसके 2 आरोपियों की तलाश जारी है।



पीड़िता के परिवार की शिकायत के अनुसार समीर ने लड़की को मिलने के लिये बुलाया था। जब वह उससे मिलने पहुंची तो समीर ने अपने 2 साथियों की मदद से कथित तौर पर उसका अपहरण कर उससे दुष्कर्म किया। पुलिस क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि समीर सहित 3 लोगों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता और यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। अन्य 2 आरोपियों का पता लगाने और उन्हें गिरफ्तार करने की कोशिशें जारी हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

MUNDERWAN
AAROHI
L.F.S.

Bottom Ad