आईपीएस मानसी दहिया बनी सीओ सदर,
पहली पोस्टिंग मे बनायेंगी खास अफसर की पहचान
बस्ती, 01 सितम्बर। सीओ सदर सत्येन्द्र भूषण त्रिपाठी के तबादले से खाली हुई जगह पर 2023 बैच की आईपीएस अधिकारी मानसी दहिया ने मंगलवार को कार्यभार संभाल लिया। ट्रेनी आईपीएस की यह पहली पोस्टिंग है। सीओ सदर मानसी दहिया ने कहा कि महिला अपराधों पर नियंत्रण उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होने कहा बस्ती वैसे भी शांतपूर्ण रहा है, लोग खुद को सुरक्षित महसूस करें। पुलिस सक्रियता से हालात पर नजर रख रही है। उन्होंने कहा ट्रैफिक व्यवस्था और कानून-व्यवस्था मे भी सुधार अपिक्षत रहेगा।
शहर में लगने वाले जाम, प्रमुख चौराहों पर यातायात दबाव और सड़क किनारे अव्यवस्थित पार्किंग जैसी समस्याओं पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। महिला अपराध को प्राथमिकता में शामिल करने से महिला सुरक्षा से जुड़े मामलों में त्वरित कार्रवाई की उम्मीद है। सीओ सदर पुलिस टीम के साथ समन्वय बनाकर अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था और जनसुरक्षा के लिए प्रभावी रणनीति पर काम करेंगी। उम्मीद की जा रही है कि ट्रेनी आईपीएस के लिये पहली पोस्टिंग बेहतर परफारमेंन्स का नजीर बनेगी और बस्ती की जनता भी फीलगुड का अहसास करेगी।













Post a Comment
0 Comments