Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

डिवाइडर से भिड़े बाइक सवार, एक की मौत

डिवाइडर से भिड़े बाइक सवार, एक की मौत
बस्ती, 06 सितम्बर।
छावनी थाना क्षेत्र में राष्ट्रीय राजमार्ग 27 पर हुये सड़क हादसे मे सुभाष मौर्या निवासी खतमसराय, थाना छावनी की इलाज के दौरान मौत हो गई जबकि पंकज मौर्या गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका अस्पताल मे इलाज चल रहा है। जानकारी मिली है कि शनिवार देर शाम विक्रमजोत शंकरपुर चौराहे पर छावनी की तरफ से आ रही ओवरस्पीड हीरो एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल बेकाबू होकर डिवाइडर से टकरा गई।



मोटरसाइकिल पर सवार सुभाष मौर्या और पंकज मौर्या गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तुरंत 108 एंबुलेंस रोककर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र विक्रमजोत पहुंचाया। डॉक्टर शंकर ने दोनों की गंभीर हालत देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज दर्शन नगर, अयोध्या रेफर कर दिया। अयोध्या पहुंचने पर डॉक्टरों ने सुभाष मौर्या को मृत घोषित कर दिया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

MUNDERWAN
AAROHI
L.F.S.

Bottom Ad