Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

लिटिल फ्लावर्स स्कूल में शिक्षक दिवस पर विद्यालय की पत्रिका “’क्रॉनिकल -3“ का हुआ विमोचन

लिटिल फ्लावर्स स्कूल में शिक्षक दिवस पर |
विद्यालय की पत्रिका “’क्रॉनिकल -3“ का हुआ विमोचन 

बस्ती, 06 सितम्बर।
लिटिल फ्लावर्स स्कूल में शिक्षक दिवस धूमधाम से मनाया गया। छात्र छात्राओं ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं। शिक्षक दिवस पर विद्यालय की संस्थापिका स्वर्गीय श्रीमती मधुरानी सिंह को भी याद किया गया। उनके जीवन पर आधारित यादगार कार्यक्रमों ने पूरे आयोजन में चार-चाँद लगा दिया। 


प्रबंधक सुरेंद्र प्रताप सिंह, निदेशक राहुल सिंह एवं निदेशिका श्रीमती अपर्णा सिंह तथा प्रधानाचार्या श्रीमती वंदना सिंह सहित छात्र व अभिभावक सांस्कृतिक कार्यक्रमों पर तालियां बजाते रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती, डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन, महान दार्शनिक व शिक्षाविद् तथा विद्यालय की संस्थापिका स्वर्गीय श्रीमती मधुरानी सिंह के चित्रों पर माल्यार्पण, पुष्पार्चन एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। गणेश वंदना से शुरू हुई कार्यक्रमों की श्रृंखला घण्टों तक दर्शकों का आकर्षण बनी रही। 


प्रबंधक ने अपने उद्बोधन में डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जीवन पर प्रकाश डालते हुए शिक्षकों की महत्वपूर्ण भूमिका, उनके कर्तव्य, समाज की उनसे अपेक्षा व आदर्श नागरिकों के निर्माण की तात्कालिक चुनौतियों को समझने व निपटने में अपने अनुभव साझा किये और इस दिशो मे बेहतर योगदान के उपाय भी सुझाए। इसके पश्चात विद्यालय की पत्रिका “’क्रॉनिकल -3“ का विमोचन किया गया। निदेशक राहुल सिंह ने युवाओं को आधुनिक शिक्षा, नवीन सोच एवं मानव मूल्यों के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया तथा वर्तमान समय की चुनौतियों का सामना करने के लिए आधुनिक ज्ञान व तकनीकी से स्वयं को तैयार रखने का आह्वान किया।


निदेशिका श्रीमती अपर्णा सिंह ने अपने वक्तव्य में शिक्षकों को शिक्षक दिवस की हार्दिक शुभकामना देते हुए आदर्श शिक्षक की भूमिका की विस्तृत व्याख्या प्रस्तुत की और बताया कि जैसे-जैसे विज्ञान व तकनीकी के विकास से जीवन में तीव्र परिवर्तन देखने को मिल रहा है, वैसे-वैसे शिक्षक की चुनौतियाँ बढ़ती जा रही हैं। विज्ञान व तकनीकी के आविष्कार तथा शिक्षकों द्वारा मानव-निर्माण व संस्कार के बीच बढ़ती प्रतिस्पर्धा में शिक्षकों को अपनी विशेष भूमिका को निभाना ही पड़ेगा। कार्यक्रम की शानदार सफलता से आह्लादित प्रधानाचार्या ने अपने आभार-ज्ञापन में सभी छात्र-छात्राओं, विद्यालय परिवार एवं कार्यक्रम से जुड़े सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

MUNDERWAN
AAROHI
L.F.S.

Bottom Ad