Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

बिजनौर मे हनीट्रैप में फंसाकर मोठी रकम ऐंठने वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार

बिजनौर मे हनीट्रैप में फंसाकर मोठी रकम ऐंठने
वाले गिरोह का पर्दाफाश, तीन महिलाओं समेत 5 गिरफ्तार

जिला संवाददाता, बिजनौर (फैसल खान) पुलिस ने सोमवार को एक ऐसे संगठित गिरोह का पर्दाफाश किया है, जो रसूखदारों को हनी ट्रैप मे फंसाकर उन पर झूठे मुकदमे दर्ज करवाता था। कोतवाली पुलिस ने गिरोह के मुख्य आरोपी जुल्फेकार उर्फ बब्बू लंगड़ा समेत पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। 


पुलिस का दावा है कि यह गिरोह दुष्कर्म जैसे गंभीर मामले दर्ज कराकर समझौते के नाम पर लोगों से पैसे ऐंठता था। 6 सितंबर को मोहम्मद अहसान नाम के एक व्यक्ति ने शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि कुछ लोग केस वापस लेने के नाम पर पैसे की डिमंड रहे हैं। एसपी के के विश्नोई ने प्रेस वार्ता मे बताया कि जांच के दौरान पता चला कि जुल्फेकार उर्फ बब्बू लंगड़ा ही इस गिरोह का सरगना था। उसके साथ अफजाल, गुड्डी, कुन्ती, प्रीति और कुछ अन्य लोग भी शामिल थे। 


आरोप है कि गिरोह के सदस्य लोगों के आपसी झगड़ों, पुरानी दुश्मनी और दूसरे मामलों की जानकारी इकट्ठा करते थे। पुलिस के अनुसार, जब इनकी डिमांड पूरी नहीं होती थी, तो गिरोह से जुड़ी महिलाएं और दूसरे सहयोगी अलग-अलग थानों और जिलों में गंभीर धाराओं में केस दर्ज कराते थे। जांच में यह बात सामने आया है कि उन्होंने बलात्कार, सामूहिक दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और एससी-एसटी एक्ट जैसी गंभीर धाराओं में मुकदमे और अदालतों में शिकायतें दर्ज कराई थीं। पुलिस गैंग के बाकी सदस्यों की तलाश में जुटी हैं। इस गैंग के द्वारा अब तक बिजनौर और अमरोहा जिले में कुल 11 केस दर्ज करवाए गए हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL
SIDDHANT HERBAL BATH SOAP

Bottom Ad