टीसी काउंटर साइन के नाम पर हो रही
धनउगाही, बीईओ ने प्रधानाध्यापक से मांगा जवाब
बस्ती, 02 सितम्बर। खंड शिक्षा अधिकारी, बस्ती सदर विनोद त्रिपाठी ने टीसी पर काउंटर साइन के नाम अवैध वसूली की शिकायतों का सज्ञान लेते हुये बुद्ध राम ध्रुव चन्द्र प्रह्लाद कुमार शिशु विद्यालय, पाकरडाड़ के प्रधानाध्यापक को नोटिस जारी कर तीन दिन के भीतर जवाब मांगा है। छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों का आरोप है कि टीसी पर काउंटर साइन कराने के नाम पर उनसे अवैध वसूली की जा रही है।
खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय आदेश के अनुसार, बुद्ध राम ध्रुव चन्द्र प्रह्लाद कुमार शिशु विद्यालय, पाकड़जड़ के प्रधानाध्यापक के विरुद्ध शिकायत प्राप्त हुई है। शिकायत में आरोप लगाया गया है कि स्थानांतरण प्रमाणपत्र पर काउंटर साइन कराने के लिए छात्र-छात्राओं तथा अभिभावकों से अधिकारियों एवं कार्यालय में शुल्क देने के नाम पर धनादोहन किया जा रहा है। खंड शिक्षा अधिकारी विनोद कुमार त्रिपाठी ने प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया है कि वह तीन दिवस के भीतर अपना स्पष्टीकरण अधोहस्ताक्षरी कार्यालय में उपलब्ध कराएं। समय में स्पष्टीकरण न देने की स्थिति में विद्यालय के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की संस्तुति किए जाने की चेतावनी दी गई है।













Post a Comment
0 Comments