औद्योगिक विकास इन्टर कालेज बिहरा मे सम्मानित हुये शिक्षक
बस्ती, 05 सितम्बर। रोटरी क्लब बस्ती सेन्ट्रल एवं माध्यमिक शिक्षक संघ की ओर से औद्योगिक विकास इन्टर कालेज बिहरा बाजार, महाराजगंज मे शिक्षक दिवस पर गोष्ठी व सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक बस्ती संजय सिंह ने दीप जलाकर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया।
उन्होने अपने सम्बोधन मे कहा शिक्षक राष्ट्र निर्माण मे अहम भूमिका निभाता है। उसके द्वारा दिये गये ज्ञान और संस्कार की बुनियाद पर एक बाल प्रौढ़ होता है और आगे चलकर अपनी योग्यतानुसार देश के निर्माण मे योगदान देता है। ऐसे मे शिक्षक की भूमिका प्राथमिक कक्षा से लेकर तकनीकी शिक्षा तक अत्यन्त महत्वपूर्ण है। औद्योगिक विकास इन्टर कालेज के संयोजन मे आयोजित कार्यक्रम का संचालन वेद प्रकाश द्विवेदी ने किया।
रोटरी क्लब बस्ती सेन्ट्रल के असिस्टेन्ट गवर्नर डा. एल.के. पाण्डेय ने कहा शिक्षक विद्यार्थियों के मनाभावों को समझता है, तदनुसार उसके साथ व्यवहार कर उसे एक सुयोग्य नागरिक बनाता है। अब स्कूलों मे आधुनिक सुविधायें देखने को मिल रही हैं लेकिन अधिकांश सरकारी स्कूलो मे अभी भी संसाधनों की कमी है। सामूहिक प्रयासों से इसे दूर किया जा सकता है। रोटरी ई लर्निग, प्रौढ़ शिक्षा, हैप्पी स्कूलों, तथा सरकारी स्कूलों में टॉयलेट इत्यादि को दुरूस्त बनाने मे लगातार सहयोग कर रहा है। राजेश कुमार ओझा ने कहा कि डा. सर्वपल्ली राधाकृष्णनन का योगदान शिक्षा के क्षेत्र मे अविस्मरणीय है। वे सदियों तक शिक्षकों के प्रेरणास्रोत बने रहेंगे।
कार्यक्रम से पूर्व मुख्य अतिथि ने आधुनिक स्मार्ट बोर्ड से युक्त कम्प्यूटर कक्ष का उद्घाटन किया। कालेज के प्रबंधक हरिश्चन्द्र सिंह ने उपस्थिति लोगों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर मारकण्डेय सिंह, अनिरूद्ध त्रिपाठी, सुरेन्द्र सिंह, शिवपूजन वर्मा, विनोद श्रीवास्तव, डा. मंगलदत्त द्विवेदी, दिलीप त्रिपाठी, वेदप्रकाश द्विवेदी, जीतेन्द्र यादव आदि को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने मुख्य अतिथि संजय सिंह, उदयभान वर्मा, उमेन्द्र कुशवाहा, अनिल कुमार सिंह, सतीश रंजन सिंह तथा प्रबंधक हरिश्चन्द्र सिंह को प्रतीक चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया। अजय सिंह, रो. दिलीप कुमार गुप्ता, नरेश सडाना, रो. अरूण अग्रवाल व क्षेत्रीय गणमान्य मौजूद रहे।















Post a Comment
0 Comments