छप्पर के नीचे दबकर महिला की मौत
बस्ती, 07 सितम्बर। परसुरामपुर थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव में सोमवार सुबह अचानक छप्पर गिरने से 58 साल की एक महिला ज्ञानमती (58) पत्नी रामदेव प्रजापति की मौत हो गई। घटना की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जरूरी पूछताछ की। ज्ञानमती सोमवार सुबह करीब 4ः45 बजे बगीचे में अपने पाही पर तख्त पर बैठी थीं।
अचानक पाही का छप्पर उनके ऊपर गिर गया। ज्ञानमती छप्पर के मलबे में दब गईं। लोगों ने मलबा हटाकर महिला को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी परसरामपुर पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि छप्पर गिरने से महिला की दबकर मौत हुई है। पुलिस के मुताबिक, मृतका के पति रामदेव प्रजापति ने शव का पोस्टमार्टम कराने से मना कर दिया है। उन्होंने परंपरा के अनुसार अंतिम संस्कार करने के लिए लिखित आवेदन दिया है।














Post a Comment
0 Comments