Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

गोरखपुर मे सम्मानित हुये बस्ती के प्रख्यात चिकित्सक डा. वीके. वर्मा

गोरखपुर मे सम्मानित हुये बस्ती के प्रख्यात चिकित्सक डा. वीके. वर्मा
बस्ती, 07 सितंबर।
जिले के प्रख्यात चिकित्सक व समाजसेवी डा. वी.के. वर्मा गोरखपुर के होटल कोर्टयार्ड बाय मैरियट में हिन्दुस्तान अखबार द्वारा आयोजित भव्य समारोह ‘हिन्दुस्तान चिकित्सक सम्मान-2026’ में सम्मानित किये गये। उन्हें यह सम्मान केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल की निदेशक मेजर जनरल (से.नि.) डॉ. विभा दत्ता के कर कमलों द्वारा प्रदान किया गया।


डॉ. बीके वर्मा को यह सम्मान उनके चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, मानव सेवा और गरीब मरीजों के प्रति समर्पण के लिए दिया गया है। डॉ. वर्मा गरीब और असहाय मरीजों का निःशुल्क इलाज करने के लिए पूरे पूर्वांचल में जाने जाते हैं। अब तक वे लाखों मरीजों का इलाज कर चुके हैं। उन्होने अपने जीवन मे किसी मरीज से एक रूपया परामर्श शुल्क नही लिया और न ही अपने निजी अस्पताल मे कोई भर्ती या बेड चार्ज लेते हैं। 


वह हर मरीज की पीड़ा सुनते हैं और उसका उपचार करते हैं। इतना ही नहीं, आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों की वह दवाओं और जांच में भी आर्थिक सहायता करते हैं। उनकी इस निःस्वार्थ सेवा भावना के कारण ही उन्हें पूर्वांचल का गौरव कहा जाता है। उनके सम्मानित होने पर बस्ती सहित पूरे पूर्वांचल के चिकित्सकों और आम जनमानस में हर्ष की लहर है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

MUNDERWAN
AAROHI
L.F.S.

Bottom Ad