हमीरपुरः घर मे सो रहे बुजुर्ग की हत्या
यूपी डेस्कः यूपी मे ताबड़तोड़ हत्यायें हो रही हैं। ताजा मामला हमीरपुर का है। यहां मुस्करा थाना क्षेत्र के बिहूनी गांव में घर के अंदर सो रहे 68 वर्षीय ठाकुरदास अहिरवार की धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी गई। घटना गुरुवार मध्यरात्रि की है। परिवार के लोग घर में सो रहे थे। तभी रात करीब दो बजे मृतक की पोती मोबाइल चार्ज करने के लिए कमरे में गई, जहां खून पड़ा देखकर उसने स्वजन को घटना की जानकारी दी।
जानकारी मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची। कुछ ही देर में अपर पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार वर्मा, राठ सीओ राजीव प्रताप सिंह समेत फारेंसिक और डाग स्क्वाड की टीम भी घटनास्थल पर पहुंच गई और साक्ष्य एकत्र किए। डाग स्क्वाड की मदद से भी हत्यारों तक पहुंचने के लिए सुराग तलाशे गए। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के बेटे नरेश का कहना है कि परिवार को हत्या के संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं है और न ही उन्हें किसी पर शक है। पुलिस हत्या की वजह और आरोपियों का पता लगाने में जुटी है। क्षेत्राधिकारी राठ राजीव प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही घटना का राजफाश किया जाएगा।



Post a Comment
0 Comments