Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मण्डलायुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने हेतु दिये आवश्यक निर्देश


 

मण्डलायुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने हेतु दिये आवश्यक निर्देश
बस्ती, 28 सितंबर।
सड़क दुर्घटनाओं को रोकने एवं प्रभावी कार्यवाही किये जाने के दृष्टिगत सोमवार को आयुक्त सभागार, में आयुक्त वैभव श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मण्डलीय सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई। बैठक में आयुक्त ने सड़क दुर्घटनाओं को कम करने हेतु परियोजना निदेशक एन0एच.ए0आई0 सकारात्मक प्रयास करने का निर्देश दिया।



बैठक मे ओवरस्पीडिंग रोकने हेतु कैमरा लगवाये जाने, विभिन्न प्रकार के यातायात संकेतक लगाये जाने, दुर्घटना की स्थिति में पेट्रोलिंग वाहन पर गैस कटर की उपलब्धता एवं एम्बुलेन्स उपलब्ध कराने, राष्ट्रीय राजमार्ग पर अतिक्रमण किये गये लोगों को चिन्हित कर उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही किये जाने, नियमित रूप से ओवरलोड वाहनों की सूची उपलब्ध कराये जाने एवं आल इण्डिया टूरिस्ट परमिट से आच्छादित बसों द्वारा यात्रियों को सुरक्षित उतारने हेतु नेशनल हाइवे पर एन0एच0ए0आई0 द्वारा स्थापित रेस्ट एरिया को अस्थाई बस स्टैण्ड के रूप में स्थापित किये जाने के निर्देश दिये गये। 



जनपद सिद्धार्थनगर एवं संतकबीरनगर में दुर्घटना एवं मृतकों की संख्या में बढ़ोत्तरी होने पर आयुक्त द्वारा नाराजगी व्यक्त की गयी एवं सम्बन्धित जिले के अधिशासी अभियन्ता एवं पुलिस विभाग को दुर्घटनाओं के स्थलीय परीक्षण कर परिस्थितियों का विश्लेषण करते हुए उन पर कार्यवाही किये जाने एवं दो पहिया वाहन चालकों के लिए अनिवार्य रूप से हेलमेट लगाये जाने का प्राविधान किये जाने के साथ ही जनपदों में ब्लैक स्पॉट पर सुधारात्मक कार्यवाही कराते हुए दुर्घटनाओं को कम किये जाने के निर्देश दिये गये।    



बैठक में डीआईजी संजीव त्यागी, ज्ञानचन्द गुप्ता, अपर जिलाधिकारी, चन्द्रेश कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी, संत कबीरनगर, फरीदउद्दीन सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), सुरेश कुमार मौर्य, सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), अवनीत सिद्धार्थ, परियोजना निदेशक एन0एच0ए00आई0, संजय कुमार शुक्ल, सहायक निदेशक, बेसिक शिक्षा अधिकारी, श्रीमती माला बाजपेई, वरिष्ठ सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन), बस्ती, अनिल कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी, रूधौली, श्रीमती कल्पना श्रीवास्तव, सहायक क्षेत्रीय प्रबन्धक, कुलदीप यादव, क्षेत्राधिकारी, पुलिस लाइन, शिव कुमार मिश्रा, यात्रीकर अधिकारी, प्रमोद ओझा आदि उपस्थित रहे।

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad