महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ
में इस वर्ष भी गणेश महोत्सव का आयोजन
गौतमबुद्ध नगर संवाददाता (ओ पी श्रीवास्तव)। महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ में इस वर्ष भी गणेश महोत्सव का आयोजन किया गया है। यहां भगवान गणेश जी की प्रतिमा की वैदिक विधि विधान से स्थापना की गई है। महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के मीडिया प्रभारी ए के लाल ने बताया कि 14 सितम्बर से 25 सितम्बर तक प्रतिदिन प्रातः साढ़े नौ से मध्याह्न साढ़े 12 बजे तक तथा सायं सात बजे से आठ बजे तक क पूजा, अर्चना, भजन, प्रवचन, आरती होगी।
प्रत्येक दिन के अनुष्ठान और पूजा के बाद दसवें दिन प्रतिमा का विधि विधान से 25 सिमतम्बर विसर्जन किया जाएगा। महर्षि वेद विज्ञान विद्यापीठ के प्रभारी शिशिर श्रीवास्तव ने बताया कि इस अवसर पर गणेश सार्थक शिर्थ पाठ की आयोजिती और अभिषेक करना, गणेश पुराण का पाठ करना व सुनना, मनोकामना की पूर्ति करने वाला होता है। महर्षि संस्थान के अध्यक्ष अजय प्रकाश, विनीत श्रीवास्तव, विनोद श्रीवास्तव, श्रीकांत ओझा, संतोष श्रीवास्तव, हरीश सचान, रामेन्द्र सचान, शिशु पाल यादव, लल्लन पाठक, यादवेंदर यादव, कमलेश यादव, राजेंद्र शुक्ला, नरेश श्रीवास्तव, ग्यारह वैदिक पंडित और अन्य लोग मौजूद रहे।



Post a Comment
0 Comments