Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

छावनी पुलिस का खुलासाः हाइवे से डीजल चुराने मे किशोर भी हो रहे इस्तेमाल


 

छावनी पुलिस का खुलासाः 
हाइवे से डीजल चुराने मे किशोर भी हो रहे इस्तेमाल

बस्ती, 14 सितम्बर।
छावनी थाने की पुलिस ने हाइवे पर वाहनों से डीजल चोरी करने वाले अन्तर्जनपदीय गैंग के 02 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार कर उन्हे विधिक कार्यवाही के उपरान्त जेल भेज दिया। वहीं 02 बाल अपचारियों को संरक्षण में लिया गया है। इसके साथ ही घटना मे इस्तेमाल की गई सफेद वैन्यू कार एवं 05 प्लास्टिक के नीले जरिकैन, में चोरी किया गया 50 लीटर डीजल बरामद किया गया।  



गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान जुंवागांव थाना भीटी थाना अम्बेडकरनगर निवासी आदर्श वर्मा पुत्र स्व0 खुशीराम वर्मा तथा लवकुश चौहान पुत्र इन्द्रपाल चौहान निवासी गौहनिया थाना गोसाईंगंज जनपद अयोध्या के रूप मे हुई। अभियुक्तों ने पुलिस की पूछताछ मे बताया कि चार पहिया वाहन से राजनैतिक पार्टी का झण्डा लगाकर हाइवे के किनारे खड़े वाहनों से भोर के समय जब वाहन चालक नींद में रहते हैं, उस वक्त डीजल निकालते हैं। इसे बेंचकर अपनी शान शौकत पर खर्च करते हैं। 13 सितम्बर की रात मे मझौवा दूबे में खड़ी ट्रक से डीजल चोरी कर उसे बेचने जा रहे थे, छावनी पुलिस ने पकड लिया। सीओ स्वर्णिमा सिंह ने मामले का खुलासा करते हुये कहा कि छावनी पुलिस की टीम ने सराहनीय कार्य किया है। अभियुक्तों के खिलाफ अलग अलग थानो मे आधा दर्जन मुकदमे दर्ज हैं। 


Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad