भदेश्वरनाथ मंदिर मे महिला के गले से
उचक्के ने सोने का चेन छीना, सुरक्षा पर उठे सवाल
बस्ती, 15 सितम्बर। भद्रेश्वरनाथ शिव मंदिर पर उचक्कों ने सोमवार शाम करीब 6.00 बजे एक व्रती महिला के गले से सोने के चेन पर हाथ साफ कर दिया। मुण्डेरवां, लबनापार बस्ती निवासी श्रीमती नीलम मिश्रा के भाई ने बताया कि घटना के बाद आसपास कोई संदिग्ध नही दिखा। यह घटना मंदिर के अंदर शिवलिंग के पीछे माता जी के मंदिर मे हुई है।
उन्होने कहा कल तहरीर देकर कार्यवाही की मांग करेंगे। चार साल पहले चेन की कीमत 90 हजार थी। हरितालिका तीज के अवसर पर मंदिर पर श्रद्धालुओं की काफी भीड़ थी। दम्पति इस अवसर पर भगवान भोलेनाथ का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे। मंदिर परिसर मे पुलिस की डियूटी थी, इसके बावजूद उचक्के सक्रिय थे, इसकों लेकर तमाम सवाल उठ रहे थे। स्थानीय लोगों की मानें तो पुलिसकर्मी डियूटी करने की बजाय कुर्सी लगाकर आराम फरमाते हैं और उनकी नाक के नीचे घटना हो जाती है। पुलिस ने सीसीटीवी की निगरानी की तो उचक्के की गिरफ्तारी आसान हो सकती है।





Post a Comment
0 Comments