ईंट के चट्टे मे दबकर मासूम की मौत
बस्ती, 15 सितम्बर। कप्तानगंज थानान्तर्गत ओझागंज गांव में रविवार देर रात घर के पास खेल रहे 6 साल के मासूम के ऊपर ईंट का चट्टा गिर गया जिससे उसकी मौत हो गई। दरअसल घर के निकट ही ईंट का चट्टा लगा था, और मासूम वहां खेल रहा था। ईंट के चट्टे पर अचानक बंदर कूद गया, ईंट भरभराकर गिरा और मासूम उसकी चपेट मे आ गया। ईंटों के नीचे दबने से छह वर्षीय मासूम की मौत हो गई। ईंट का चट्टा गिरने के बाद घायल मासूम को परिजन आनन-फानन में सीएचसी कप्तानगंज ले गए। हालत गंभीर देखकर चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। मृतक की पहचान ओझागंज निवासी विवेक कुमार गुप्ता के छह वर्षीय पुत्र आर्यन के रूप में हुई। आर्यन सरस्वती शिशु मंदिर बिहरा में पहली कक्षा का छात्र था। घटना के बाद गांव मे मातम पसर गया है।





Post a Comment
0 Comments