बिजनौर गंगा नदी मे मिले अज्ञात महिला पुरूष के शव
जिला संवाददाता बिजनौर (फैसल खान) बृहस्पतिवार को दारानगरगंज क्षेत्र में गंगा नदी में महिला और पुरुष के दो शव मिले हैं। एक बुजुर्ग की तलाश कर रहे गोताखोरों को दोनों शव दिखाई दिए। दोनो शवों को बाहर निकाला गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। अभी तक दोनों की शिनाख्त नहीं हो सकी है। सीओ सिटी अभय कुमार पांडे ने बताया कि आसपास के क्षेत्रों में लापता लोगों की जानकारी भी जुटा रही है, ताकि शवों की पहचान कराई जा सके।
बिजनौर गंगा नदी मे मिले अज्ञात महिला पुरूष के शव
September 17, 2026
0
Tags





Post a Comment
0 Comments