Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

शनि मंदिर का ग्रिल तोड़कर दानपात्र से चोरी करने वाले 4 बाल अपचारियों को बाल संरक्षण गृह भेजा


 

शनि मंदिर का ग्रिल तोड़कर दानपात्र से 
चोरी करने वाले 4 बाल अपचारियों को बाल संरक्षण गृह भेजा

बस्ती, 17 सितम्बर। आपराधिक मामलों मे बाल अपचारियों का नाम सामने आना चिंताजनक है। हाल के कई मामलों मे काफी कम उम्र के बच्चों की संलिप्तता पाई गई है। गुरूवार को कोतवाली पुलिस ने रौता चौराहा स्थित शनि मन्दिर का ग्रिल तोड़कर दान पात्र से चोरी करने वाले चार बाल अपचारियों को पुलिस अभिरक्षा में लिया गया है तथा इनके पास ये चोरी के 1200 रूपये नगद बरामद हुये हैं। बाकी रूपया अपचारियों द्वारा खर्च कर दिया गया था। इनके विरूद्ध कोतवाली पुलिस ने अभियोग पंजीकृत किया है। घटना बुधवार रात की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अपचारियों की पहचान हुई है। इन्हे गुरूवार को अमहट कच्चा घाट पार्क से अभिरक्षा मे लिया गया है। विधिक कार्यवाही के उपरान्त इन्हे बाल संरक्षण गृह भेजा गया।


Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad