Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

मथुरा मे दरोगा ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को उड़ाया

मथुरा मे दरोगा ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को उड़ाया
यूपी डेस्कः
पुलिस विभाग मे तैनात अफसरों और कर्मचारियों द्वारा आत्महत्या जैसा खौफनाक कदम उठाना बेहद शर्मनाक है। इससे समाज मे गलत संदेश जा रहा है। एक धारणा बन रही है कि जब ये अपने हालात पर काबू नही पा सकते तो आम आदमी को कितना जद्दोजहद करनी पड़ती होगी। फिलहाल ताजा प्रकरण मथुरा का है। यहां एक दरोगा ने गुरुवार दोपहर खुद को अपनी सर्विस रिवाल्वर से गोली मारकर जान दे दिया। उनका शव गोकुल बैराज के पास यमुना नदी किनारे वर्दी में मिला। सूचना पर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और साक्ष्य जुटाए। 


शव पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। दरोगा की शिनाख्त पंकज कुमार यादव (31) के रूप में हुई। वे मथुरा एसपी ट्रैफिक के पेशकार थे। 30 जून 2019 को नौकरी जॉइन की थी। पंकज की पत्नी दीप्ति मथुरा सदर थाने में सिपाही हैं। एसएसपी श्लोक कुमार ने बताया कि पंकज ने आज ही अपनी सर्विस पिस्टल जारी कराई थी, जिससे उन्होंने खुद को आत्महत्या की। 


वह गुरुवार दोपहर ड्यूटी से घर गए थे। कुछ देर बाद वर्दी में घर से निकले और रास्ते में खुद को गोली मार ली। गोली उनके माथे के बीचों-बीच लगी थी। करीब 3ः45 बजे राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। शुरुआती जांच में पारिवारिक विवाद की बात सामने आई है। मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी दीप्ति भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है। सुबह घर में विवाद हुआ, मां नाराज होकर कहीं चली गईं थीं


दरोगा पंकज कुमार एटा जिले के पिलुआ थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव के रहने वाले थे। वह मथुरा के दामोदरपुरा स्थित दाऊजीधाम कॉलोनी में परिवार के साथ रहते थे। परिवार में पत्नी दीप्ति, बेटी जीवा (3), मां और पिता राजवीर सिंह हैं, जो अमीन के पद से रिटायर्ड हैं। वह 3 भाइयों में सबसे छोटे थे। पंकज कॉलोनी में प्लॉट लेकर मकान बनवा रहे थे। बताया जा रहा है कि गुरुवार सुबह घर में विवाद हुआ था। इसके बाद उनकी मां नाराज होकर कहीं चली गईं। आपको याद दिला दें अभी कुछ ही दिन पहले बस्ती जनपद के वाल्टरगंज थाने पर तैनात सब इंसपेक्टर सूर्यप्रकाश सिंह ने फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। ऐसी घटनायें समाज पर बुरा असर डाल रही हैं।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

 

MUNDERWAN
AAROHI
L.F.S.

Bottom Ad