दिल्ली मे सीएम से सवाल पूछने वाली
महिला पत्रकार की पिटाई, संगठनों मे आक्रोश
दिल्ली, एनसीआर, संवाददाता (ओपी श्रीवास्तव) 4 पीएम की पत्रकार शाहीन खान की दिल्ली पुलिस द्वारा बर्बरतापूर्व पिटाई तथा दुर्व्यवहार किये जाने का बेहद शर्मनाक मामला सामने आया है। पत्रकार संगठनों ने घटना का कड़ा विरोध जताते हुये दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग किया है। घटना 3 सितंबर को दिल्ली के साकेत थाना क्षेत्र मे हुई है।
यहां 4 पीएम न्यूज़ नेटवर्क की महिला पत्रकार शाहीन खान और उनकी सहयोगी नफ़ीसा खान के साथ दिल्ली पुलिस द्वारा कथित तौर पर मारपीट और दुर्व्यवहार का मामला सामने आया है। घटना उस वक्त हुई जब दिल्ली के साकेत थाना इलाके मे एक निजी अस्पताल का उद्घाटन कार्यक्रम था। पत्रकार शाहीन खान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता से एक सवाल पूछने की कोशिश कर रही थीं। पुलिस को यह नागवार लगा और उन्हें हिरासत में ले लिया गया। पुलिस उन्हे थाने के एक कमरे में ले गई और उनके साथ बेरहमी से मारपीट की।
पत्रकार शाहीन खान ने वीडियो जारी कर आरोप लगाया है कि पुलिस ने उनका नाम पूछा और ’खान’ उपाधि सुनने के बाद उनके साथ बर्बरता और हिंसा और की गई। दोनों पत्रकारों को मेडिकल परीक्षण के लिए एम्स ले जाया गया। मीडिया दस्तक न्यूज नेटवर्क ने उक्त घटना की कड़ी निन्दा करते हुये घटनास्थल के सभी सीसीटीवी फुटेज सुरक्षित रखने और मामले के निष्पक्ष जांच कर एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है। संपादक अशोक श्रीवास्तव ने कहा घटना प्रसे की आजादी पर अतिक्रमण है। सरकार और पुलिस को अपनी अंग्रेजी हुकूमत वाली सोच बदलनी चाहिये। पुलिस ने सभी आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इन्हें तथ्यात्मक रूप से गलत और भ्रामक बताया है।















Post a Comment
0 Comments