जन्मदिन के जश्न के बाद पसरा मातम, रामबाबू की गला रेतकर हत्या
लखनऊ, उ.प्र.। राजधानी लखनऊ में रात को जन्मदिन पार्टी के बाद गला रेतकर 32 वर्षीय रामबाबू मौय की हत्या कर दी गई है। सुबह मौरंग के ढेर पर उसका शव मिला। शराब के नशे में विवाद के बाद वारदात होने की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी लीऔर शव को पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया। घटना घटना कृष्णा नगर थाना क्षेत्र के बरिगवां की है। रामबाबू मौर्य मूल रूप से काकोरी के गोला कुआं गांव का रहने वाला था। कृष्णा नगर क्षेत्र में मजदूरी करके परिवार का पालन पोषण कर रहा था। एसीपी अभिषेक पांडे के मुताबिक, रविवार रात झोपड़पट्टी निवासी शुभम की बेटी का जन्मदिन समारोह था। कुछ लोग शराब के नशे में थे। इसी समय वारदात को अंजाम दिया गया। हालांकि, हत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।
जन्मदिन के जश्न के बाद पसरा मातम, रामबाबू की गला रेतकर हत्या
September 14, 2026
0
Tags





Post a Comment
0 Comments