Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

7.5 किग्रा. गांजे के साथ दो गिरफ्तार

7.5 किग्रा. गांजे के साथ दो गिरफ्तार
बस्ती, 17 सितम्बर।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. यशवीर सिंह के निर्देश पर अवैध रूप से की जा रही मादक पदार्थों की खरीद बिक्री के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत नगर थाने की पुलिस ने 7.5 किग्रा. गांजे के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर जेल भेजा। 



वाहनों और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान सूचना मिली कि कुढ़ापट्टी मोड़ एवं कुढ़ापट्टी के मध्य नहर के किनारे एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति अवैध गांजा लेकर जा रहे हैं। सूचना पर थाना नगर पुलिस व एसओजी टीम तत्काल मौके पर पहुंची। कुछ समय बाद एक बुलेट मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति आते हुए दिखाई दिये। पुलिस ने उन्हे पकड़ लिया। पकड़े गये व्यक्तियों की पहचान बुजुर्गवार टोला दुबौली थाना धनघटा जिला संतकबीरनगर निवासी राघवेन्द्र कुमार चौधरी पुत्र जनार्दन चौधरी तथा यहीं के विकास चौधरी पुत्र स्व0 सुभाष चौधरी निवासी ग्राम दुबौली (बुजुर्गवार), थाना धनघटा, जनपद संतकबीरनगर के रूप में हुई। 

 


दोनों अभियुक्तों की नियमानुसार तलाशी लिये जाने पर राघवेन्द्र कुमार चौधरी के रूप मे हुई। दोनों के कब्जे से कुल 7.530 किग्रा गांजा बरामद हुआ। इसके अतिरिक्त घटना में प्रयुक्त बुलेट मोटरसाइकिल संख्या यूपी 58 एएम 7990, एक अदद विवो वी-50 एण्ड्रयाड मोबाइल फोन तथा 500 रुपये नगद बरामद हुए। इस सम्बन्ध मे स्थानीय थाने पर एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जा रही है। 

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

Bottom Ad