प्रयागराज मे सपा नेता की
दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, इलाके मे तनाव
यूपी डेस्कः प्रयागराज मे समाजवादी पार्टी के जिला सचिव और पूर्व प्रधान पवन यादव की मंगलवार शाम करीब 6.00 बजे गोली मारकर हत्या कर दी गई। वे हंडिया क्षेत्र में कुछ लोगों से बात कर रहे थे, तभी एक बाइक पर 3 हत्यारे आए और उनको ताबड़तोड़ गोलियों से भून दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घटनास्थल से आराम से निकले।
गोली लगने से घायल सपा नेता को आनन फानन मे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत्य घोषित कर दिया। यह घटना थाने से 500 मी. की दूरी पर हुई। मुग्रराव गांव में रहने वाले पवन यादव प्रधान रह चुके हैं। इस समय वह समाजवादी पार्टी के जिला सचिव थे। पवन अपने 2 भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके परिवार में पत्नी नीतू, 3 बेटियां- खुशी, मुस्कान और छोटी और एक बेटा प्रिंस है। मंगलवार दोपहर करीब 3 बजे पवन अपनी कार से हंडिया कस्बे पहुंचे। कर्मनाशा मोहल्ले में उन्होंने अपनी कार सड़क किनारे खड़ी की।
पास में स्थित एक कैफे में दोस्तों से बातचीत करने चले गए। करीब 2 घंटे बाद शाम करीब 5ः20 बजे बजे पवन कैफे से बाहर निकले और अपनी कार के पास पहुंचे। जैसे ही वह कार में बैठने लगे, तो प्रयागराज की ओर से बाइक सवार 3 बदमाश वहां पहुंचे। बदमाशों में से 2 ने हेलमेट पहन रखा था। बदमाशों ने पवन की कार के पास बाइक की रफ्तार धीमी कर दी। बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने पवन को सटाकर फायर कर दिया। गोली उनकी पीठ में लगी। गोली लगते ही वह लहूलुहान होकर सड़क पर गिर पड़े। आसपास अफरा-तफरी मच गई।
सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल पवन को हंडिया कस्बे के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर उन्हें टैगोर स्थित प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने एसआरएन रेफर कर दिया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। एसीपी हंडिया शेषधर पांडे ने बताया- मामले की जांच-पड़ताल की जा रही है। जगह-जगह लगे सीसीटीवी के फुटेज खंगाले जा रहे हैं। गोली मारने का कारण अभी तक साफ नहीं हो सका है। पुलिस हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।



Post a Comment
0 Comments