Type Here to Get Search Results !

Bottom Ad

कहासुनी के बाद नशेड़ी ने भीड़ पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, 3 की मौत, दो घायल


 

कहासुनी के बाद नशेड़ी ने भीड़ पर चढ़ा दिया ट्रैक्टर, 3 की मौत, दो घायल
जिला संवाददाता, बिजनौर (फैसल खान)
जमालुद्दीनपुर गांव में रात के समय दतियाना और जमालुद्दीनपुर के कुछ युवकों में शराब के ठेके के पास किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कुछ व्यक्तियों ने मध्यस्थता कर विवाद को निपटा दिया और दोनों पक्ष के लोग अपने-अपने घर चले गए। लेकिन दतियाना का रहने वाला वीरेंद्र गुस्से में काफी तेज स्पीड से अर्जुन 555 ट्रैक्टर पर सवार होकर आया और रोड पर खड़ी भीड़ में ट्रैक्टर घुसा दिया। 

एक महिला घायल हो गई जबकि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर बिजली के पोल से जा टकराया और पलट गया। आरोपी युवक वीरेंद्र भी ट्रैक्टर के नीचे दब गया और घायल हो गया। उसको भी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जारी है। वहीं तीनों शवों को पोस्टमार्टम हाउस लाया गया है। बताया जा रहा है कि जिन तीनों लोगों की मौत हुई है वह सिर्फ मौके पर तमाशबीन थे। उनका विवाद से कोई लेना-देना नहीं था। चांदपुर के सीओ देश दीपक सिंह के मुताबिक मृतकों की पहचान जमालुद्दीनपुर के बाबूराम (40), महेंद्र (58) और उदयवीर (60) के रूप मे हुई है। फिलहाल गांव में पुलिस तैनात है और माहौल तनावपूर्ण है।

Tags

Post a Comment

0 Comments

Below Post Ad

MARIUM HOSPITAL

Bottom Ad